33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मुरैना जिले में जातीय संघर्ष के दौरान जमकर गुंडागर्दी,राइफल और पिस्टल से सरेआम हुई फायरिंग, पुलिस आंख बंद कर खड़ी रही

जिले में शनिवार को दिनदहाड़े गुर्जर समाज के लोगों ने जमकर उत्पात मचाया।फिल्मी स्टाइल में कुछ लोग बंदूक लहराते हुए कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाते नजर आए। और पुलिस तमाशबीन बनकर देखती रही वही बसों में तोड़फोड़ भी की गई । कोरोना से कराहते मुरैना जिले में फायरिंग की घटना से लोग सहम गए हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे गुर्जर समाज के लोगों ने फायरिंग की और बसों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया । फायरिंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । इसके अलावा पांच बसों व एक चार पहिया वाहन के कांच तोड़ दिए गए । आधे घंटे तक चले इस तांडव के बाद लड़के हवा में हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गए।वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे बाइक पर राइफल और पिस्टल लेकर गुंडे सरेआम फायरिंग कर रहे हैं।

ये है मामला

सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज के लोगों द्वारा क्षेत्रीय समाज की महिलाओं के विषय में अश्लील पोस्ट डाले गए थे । थाना कोतवाली पुलिस चाहती तो सभी मामले को गंभीरता से लेते हुए गुर्जर समाज के कमेंट करने वाले लोगों को पकड़ लेती है और उनके खिलाफ कार्यवाही कर देती ,लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया केवल आईटी एक्ट के तहत एफ आईआ दर्ज करके खानापूर्ति कर दी । उस के दूसरे दिन शुक्रवार को इस घटना से आक्रोशित क्षत्रिय समाज के लोगों ने बदला लेने की नीयत से गुर्जर समाज के एक लड़के को पकड़ कर सरेआम लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और उसकी बाइक को पत्थरों से तोड़कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद इस घटना से आक्रोशित गुर्जर समाज बदला लेने के लिए तीसरे दिन इस घटना को सरेआम अंजाम दिया और सड़कों पर सरेआम फायरिंग की है।

यह भी पढ़े- अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की दबिश,भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष बिकवा रहे थे अवैध शराब, 4.80 लाख रुपय अवैध शराब के साथ 7.51 लाख रुपय नगद व एक जीप बरामद.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस घटना में कई लोगों की जान जा सकती थी,लेकिन करोना कर्फ्यू के कारण अधिकांश लोग घरों में अंदर थे। जिससे लोगों की जान बच गई सुनीता शर्मा पत्नी प्रदीप शर्मा उम्र 30 वर्ष की बाजार से दवाई लेकर घर लौट रही थी । कि तभी लड़कों ने बाइक पर आकर तोड़फोड़ व फायरिंग की जिससे वह डर के मारे सड़क किनारे नीम के पेड़ के नीचे छिप गई उसी दौरान एक गोली पहले शटर में लगी उसके बाद से छिटक कर महिला के सिर में लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । लोगों का कहना है कि वनखण्ड़ी रोड पर फायरिंग में अंजाम दिया गया था, जहां पुलिस मौजूद थी लेकिन पुलिस ने रोकने की कोई कोशिश नहीं की। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस के कुछ सिपाही वहां मौजूद थे जो कि लड़कों को तेवर देखकर डर गए थे और छिप गए थे।

यह भी पढ़े- एसटीएफ टीम की बड़ी कार्यवाही सिवनी से ब्लैक रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचने आए आरोपी को किया गिरफ्तार.

जिस जगह घटना को अंजाम दिया गया था वहीं से चंद दूरी पर ही कोतवाली थाना है । अज्ञात लड़के लगातार आधे घंटे तक फायरिंग करते रहे और वाहनों में तोड़फोड़ करते रहे लेकिन कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी । घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बाइक पर सवार लोग फायरिंग करके फरार हो गए थे ।वहीं, इस घटना के बाद मुरैना पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए एएसी रायसिंह नरवरिया ने कहा कि हमने मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे का कहना है कि हमने अभी तक 9 लोगों की गिरफ्तारियां की हैं, जिसमें से 5 लोगों को शुक्रवार को पकड़ा था और 4 लोगों को आज शनिवार को पकड़ा गया है। वही एसपी ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी मामले की जांच की जा रही है, जगह-जगह पुलिस दबिश दे रही है।।बताया जा रहा है कि सड़क पर जो ये लोग हथियार लहरा रहे थे, सारे अवैध हैं।

यह भी पढ़े- कैबिनेट मंत्री मोहन यादव के प्रतिनिधि पर उज्जैन के सरकारी अस्पताल के प्रभारी ने लगाया बड़ा आरोप बोले पैसे लेकर लोगों को दिलवाता था बेड .

Related posts

एक मादा बाघ शावक की हुई मौत अग्रिम कर्यवाही में जुटे बिभागी कर्मी

VIKASH KUMAR DWIVEDI

नकली रेमेडिसिवर इंजेक्शन का मामला,कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हरकरण मोखा को पुलिस ने दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

आज फिर 32 नए पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर, CM ने बुलाई बड़ी बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

4 comments

नकली रेमडेसिविर को लेकर जबलपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी,गुजरात पुलिस ने जबलपुर से एक दवा व्यवसायी May 9, 2021 at 4:41 pm

[…] मुरैना जिले में जातीय संघर्ष के दौरान … सरबजीत मोखा मामले में नाम सामने आने पर अस्पताल में भर्ती हो गया है और हार्ट अटैक आने की बात कही है। वह विश्व हिंदू परिषद के नर्मदा जिला अध्यक्ष है। यहां बता दें विहिप में जबलपुर जिले में नर्मदा और दुर्गावती जिला नाम से दो अध्यक्ष होते हैं।सपन जैन के ठिकानों पर शनिवार को भी कार्रवाई की गई। इस दौरान दो दुकानों को सील कर दिया गया, इसमें सत्यम मेडिकोज और भगवती फॉर्मा सेल्स शामिल है। […]

Reply
कोरोना से पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने अस्पताल बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या - MP Sidhi News May 9, 2021 at 5:53 pm

[…] ये भी पढ़े- मुरैना जिले में जातीय संघर्ष के दौरान … […]

Reply
कोरोना मरीज को इजेक्शन लगाते वक्त नर्स बोली 'आप चंद दिनों की मेहमान', अगले दिन ही मरीज की मौत - MP Si May 9, 2021 at 10:14 pm

[…] ये भी पढ़े-मुरैना जिले में जातीय संघर्ष के दौरान …. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!