24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

नकली रेमडेसिविर को लेकर जबलपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी,गुजरात पुलिस ने जबलपुर से एक दवा व्यवसायी को किया गिरफ्तार, 3 दवा की दुकान सील

मालवीय चौक स्थित सत्यम मेडिकोज भी सील

जबलपुर : रेमडेसिविर की कालाबाजारी को लेकर देश में कई जगहों पर छापेमारी चल रही है। गुजरात पुलिस ने एमपी में कई जगहों पर छापेमारी की है। गुजरात में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन फैक्टरी का भंडाफोड़ होने के बाद जबलपुर में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस से बचने के लिए भगवती फार्मा के संचालक सपन जैन ने नर्मदा नदी में नकली इंजेक्शन फेंक दिए थे। रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर गुजरात पुलिस ने जबलपुर से एक दवा व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। उसने जिले में 400 इंजेक्शन सप्लाई की बात स्वीकार की है। इसके बाद जबलपुर प्रशासन ने भी जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में कई दवा दुकानों पर छापेमारी हुई है। दवा सप्लॉयर ने नकली रेमडेसिविर मामलेे में सिटी अस्पताल का संचालक सरबजीत सिंह मोखा का नाम लिया है। सरबजीत ने ही उसे गुजरात की नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचनेे वाली फर्म का नंबर दिया था। उसने इंजेक्शन खरीदे हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने सौंपा राज्यपाल को अपना इस्तीफा

दरअसल, विगत दिनों गुजरात पुलिस ने सपन जैन नाम के शख्स को अधारताल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था जो नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन आपूर्ति के इस खेल में जबलपुर से जुड़ा हुआ पाया गया है। गुजरात पुलिस ने गुरुवार की देर शाम सपन जैन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जबलपुर का स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया। कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार संदीप जायसवाल की अगुवाई में ड्रग इंस्पेक्टर और अधारताल पुलिस ने सपन जैन के चाचा सत्येंद्र जैन की दवा दुकान पर पहुंची। वहां से टीम को चार रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले। सत्येंद्र जैन ने इसका बिल पेश करते हुए बताया कि यह इंजेक्शन उसने अपने रिश्तेदार को लगवाने के लिए मंगवाए थे, पर उसे नहीं लगा तो बेचने के लिए रखे थे।सपन जैन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस, प्रशासन और ड्रग विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भगवती फार्मा सहित दवा दुकानों को सील कर दिया।

गुजरात पुलिस की गिरफ्त में आया सपन जैन

सत्येंद्र जैन से पूछताछ में सिटी अस्पताल के संचालक का नाम आया सामने
नायब तहसीलदार संदीप जायसवाल और टीआई अधारताल शैलेश मिश्रा के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में सत्येंद्र जैन ने बताया कि नकली इंजेक्शन मामले में गिरफ्तार सपन जैन को गुजरात की उस फर्म का पता सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा ने दी थी। सपन जैन का सिविक सेंटर में भगवती फर्म नाम से दवा सप्लाई का काम है। फर्म ने सिटी अस्पताल में 70 लाख की दवा सप्लाई की थी।इसका भुगतान करने के एवज में मोखा ने सपन को गुजरात की नकली इंजेक्शन बनाने वाली फर्म का नंबर मुहैया कराते हुए वहां से इंजेक्शन सप्लाई करने का झांसा दिया था। उसने प्रति इंजेक्शन एक हजार रुपए की दर से खरीदने की बात कही थी।

मुरैना जिले में जातीय संघर्ष के दौरान जमकर गुंडागर्दी,राइफल और पिस्टल से सरेआम हुई फायरिंग, पुलिस आंख बंद कर खड़ी रही
सरबजीत मोखा मामले में नाम सामने आने पर अस्पताल में भर्ती हो गया है और हार्ट अटैक आने की बात कही है। वह विश्व हिंदू परिषद के नर्मदा जिला अध्यक्ष है। यहां बता दें विहिप में जबलपुर जिले में नर्मदा और दुर्गावती जिला नाम से दो अध्यक्ष होते हैं।सपन जैन के ठिकानों पर शनिवार को भी कार्रवाई की गई। इस दौरान दो दुकानों को सील कर दिया गया, इसमें सत्यम मेडिकोज और भगवती फॉर्मा सेल्स शामिल है।

इंदौर में गुजरात से आई नकली रेमडेसिविर की हो रही कालाबाजारी, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सरबजीत मोखा पर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने का आरोप

जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में नकली इंजेक्शनों की खेप को जबलपुर में खपाया गया है, जिसकी छानबीन करने के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कासवानी के मुताबिक फिलहाल सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। कितने इंजेक्शन असली बताकर खपाए गए, किन-किन अस्पतालों में इसकी आपूर्ति की गई और इनके रैकेट में कितने सदस्य शामिल हैं। इन तमाम एंगल्स की जांच पुलिस कर रही है। सिटी हॉस्पिटल के संचालक समरजीत सिंह मौख ने इन आरोपों को गलत बताया है

कैबिनेट मंत्री मोहन यादव के प्रतिनिधि पर उज्जैन के सरकारी अस्पताल के प्रभारी ने लगाया बड़ा आरोप बोले पैसे लेकर लोगों को दिलवाता था बेड
मोखा का दावा दवा लेते थे इंजेक्शन नहीं लिए
उधर, आरोपों में घिरे सरबजीत मोखा ने हार्ट अटैक आने के बावजूद अपना पक्ष रखा। दावा किया कि सपन जैन दवा का बड़ा सप्लायर्स हैं। उसकी शहर में कई अस्पतालों में सप्लाई है। उसके यहां भी दवाओं की सप्लाई करता है। पर उससे रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं खरीदे हैं। हमारे अस्पताल को बदनाम करने की ये साजिश है। रेमडेसिविर इंजेक्शन शासन या जिस कंपनी में उसका अकाउंट है, वहां से मिलते हैं।

एक टीम आरोपियों से पूछताछ करने इंदौर भेजी हैसिद्धार्थ बहुगुणा एसपी जबलपुर
नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के मामले में सूरत और इंदौर पुलिस के लगातार टच में हूं। एक टीम इंदौर भेजी जा रही है। एक-दो नाम अन्य जिलों के भी सामने आए हैं, वहां भी टीम भेजी जा रही है। सिटी अस्पताल के संचालक मोखा के बारे में जो प्रारंभिक जानकारी आई है, उसे भी तस्दीक की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Related posts

नीमच: मध्यप्रदेश शासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में 150 मुस्लिम समुदाय के लोगों पर केस दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

भ्रष्टाचार का एक अनोखा मामला : शाम तक बनी सड़क सुबह में गायब हो गई, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

MP SIDHI NEWS TEAM

लंबे समय से फरार चल रहे 03 स्थाई वारंटी आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

5 comments

Eric Jones May 10, 2021 at 6:44 am

Hey, my name’s Eric and for just a second, imagine this…

– Someone does a search and winds up at mpsidhinews.com.

– They hang out for a minute to check it out. “I’m interested… but… maybe…”

– And then they hit the back button and check out the other search results instead.

– Bottom line – you got an eyeball, but nothing else to show for it.

– There they go.

This isn’t really your fault – it happens a LOT – studies show 7 out of 10 visitors to any site disappear without leaving a trace.

But you CAN fix that.

Talk With Web Visitor is a software widget that’s works on your site, ready to capture any visitor’s Name, Email address and Phone Number. It lets you know right then and there – enabling you to call that lead while they’re literally looking over your site.

CLICK HERE https://talkwithwebvisitors.com to try out a Live Demo with Talk With Web Visitor now to see exactly how it works.

Time is money when it comes to connecting with leads – the difference between contacting someone within 5 minutes versus 30 minutes later can be huge – like 100 times better!

Plus, now that you have their phone number, with our new SMS Text With Lead feature you can automatically start a text (SMS) conversation… so even if you don’t close a deal then, you can follow up with text messages for new offers, content links, even just “how you doing?” notes to build a relationship.

Strong stuff.

CLICK HERE https://talkwithwebvisitors.com to discover what Talk With Web Visitor can do for your business.

You could be converting up to 100X more leads today!

Eric
PS: Talk With Web Visitor offers a FREE 14 days trial – and it even includes International Long Distance Calling.
You have customers waiting to talk with you right now… don’t keep them waiting.
CLICK HERE https://talkwithwebvisitors.com to try Talk With Web Visitor now.

If you’d like to unsubscribe click here http://talkwithwebvisitors.com/unsubscribe.aspx?d=mpsidhinews.com

Reply
Sidevawl November 19, 2021 at 3:54 am

provigil generic provigil price

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!