28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइमसीधी दपर्ण

कुसमी दिनदहाड़े नृशंस हत्या का आरोपी कामता केवट उर्फ लाला गिरफ्तार

सीधी: जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवार में हुई नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कामता प्रसाद केवट उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया. घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे का हथियार (गड़ासा) भी जब्त कर लिया गया है.

इस पूरे मामले की जानकारी फरियादी धीरेश कुमार द्विवेदी (42) निवासी भगवार ने पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8:15 बजे हल्ला-गोहार सुनाई देने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि आरोपी कामता केवट, दलप्रताप नापित के घर के सामने लोहे का गड़ासा लिए उनके चाचा इन्द्रभान द्विवेदी पर हमला कर रहा था. वही फरियादी के अनुसार, आरोपी बचाव करने वालों और राहगीरों को गाली देते हुए औजार दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.फरियादी ने बताया कि पास जाकर देखने पर उनके चाचा इन्द्रभान द्वेदी मृत अवस्था में पड़े थे, तथा उनकी मोटरसाइकिल पैर के ऊपर गिरी हुई थी. वही घटनास्थल पर काफी खून फैला था और मृतक के सिर व मुंह पर गंभीर चोटों के निशान थे.

रिपोर्ट के आधार पर कुसमी थाना में अपराध क्रमांक 29/26 अंतर्गत धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई.इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा द्विवेदी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

Related posts

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण ने फहराय तिरंगा 

MP SIDHI NEWS TEAM

सुखद समाचार : कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए जिले में है सभी सुविधाएं,पिछले 7 दिन में 547 लोगो ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

चौहान बस कंडक्टर हत्या काण्ड के आरोपी को कुशमी पुलिस ने 24 घंटों के भीतर किया गिरफ्तार, पहुंचाया सलाखों के पीछे

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!