27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना से पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने अस्पताल बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या

कोरोना अब परिवारों को उजाड़ रहा है। शनिवार को इंदौर से दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शैल्बी अस्पताल में एक महिला ने छठी मंजिल से छलांग दी है। महिला अस्पताल में पति को देखने पहुंची थी। मौत की खबर लगते ही महिला ने सदमे में छलांग लगा दी है। उसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है।महिला का पति राहुल जैन प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करता था। 

ये भी पढ़े- मुरैना जिले में जातीय संघर्ष के दौरान जमकर गुंडागर्दी,राइफल और पिस्टल से सरेआम हुई फायरिंग, पुलिस आंख बंद कर खड़ी रही

इंदौर जिले के तुकोगंज थाना टीआई कमलेश शर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल को राहुल को कोरोना के इलाज के लिए शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह पति की मौत हो गई। राहुल के रिश्तेदार महिला से उसके पति की बात को छिपाते रहे। शाम को खुशबू को कहीं से यह जानकारी मिली की उसके पति की कोरोना से मौत हो गयी है। जिसके बाद उसने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। मृतका खुशबू आशीष नगर निवासी है। नीचे गिरते ही खुशबू की मौत हो गई है। हालांकि, महिला के परिजनों का कहना है कि वह 9 वीं मंजिल से कूदी है। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

महिला भी थी कोरोना पॉजिटिव

पुलिस के मुताबिक, महिला के कोई बच्चे नहीं हैं। महिला के साथ माता-पिता भी थे। महिला कोरोना पॉजिटिव भी थी, लेकिन कोई लक्षण नहीं था। पति की मौत की खबर को महिला सहन नहीं कर सकी। इस वजह से उन्होंने अपनी जान दे दी।

ये भी पढ़े- नकली रेमडेसिविर को लेकर जबलपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी,गुजरात पुलिस ने जबलपुर से एक दवा व्यवसायी को किया गिरफ्तार, 3 दवा की दुकान सील

जानकारी के मुताबिक राहुल का 24 अप्रैल से हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शनिवार शाम को खुशबू को राहुल की मौत की जानकारी मिलने पर वो अस्पताल पहुंची। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं, कुछ लोग अस्पताल की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related posts

दरवाजे पर बारात, मंडप से भागी दुल्हन,SP से बोले प्यार के दुश्मनों से हमारी जान को खतरा है, हम दोनों को जेल भेजकर बचा लीजिए

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, रात 9 बजे पति से हुई थी आखिरी बात

MP SIDHI NEWS TEAM

हाईकोर्ट ने की ओबीसी आरक्षण मामले में आखिरी सुनवाई, सुनाया अंतिम आदेश..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!