27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

 “आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था” पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्चुअल संबोधन : भारतीय अर्थव्यवस्था भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर निरंतर अग्रसर, गांव- गरीब सशक्त, तो देश सशक्त

गरीबों के लिए बनेंगे 80 लाख मकान - इन्द्र शरण

सीधी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक और भारत को विश्व का सिरमौर बनाने के लिए नींव का पत्थर बताया । यह बजट बुनियादी ढांचे, अधिक निवेश, अधिक विकास और अधिक नौकरियों की नई संभावनाओं से भरा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को बजट और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर विस्तार से बात करने के लिए देश भर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, जिसका वर्चुअल प्रसारण जिलें के सभी बूथों के साथ साथ मुख्य रूप से स्थानीय मानस भवन में भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय और जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान के आतिथ्य में आयोजित हुआ । 

वर्चुअलिय करोडों लोगों को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से लड़ रहा है। कोरोना का ये कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है, जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है। आगे जो दुनिया हम देखने वाले हैं, वो वैसी नहीं होगी, जैसी कोरोना से पहले थी। पीएम मोदी ने कहा कि कल निर्मला सीतरमण ने बहुत ही खूबसूरती से, बहुत ही अच्छे ढंग से बजट के कुछ पहलुओं को हमारे सामने रखा है। पीएम मोदी ने कहा कि ये समय नए अवसरों का है, नए संकल्पों की सिद्धि का समय है। बहुत जरूरी है कि भारत आत्मिनिर्भर बने और आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो। पीएम मोदी ने कहा कि आज समय की मांग है कि भारत की कृषि भी आधुनिक बने, नए तौर-तरीके अपनाएं। किसानों पर बोझ कम हो। देश की कृषि को टेक्नॉलॉजी आधारित और कैमिकल फ्री बनाने के लिए बड़े कदम इस बजट में उठाए गए हैं। बीते बजट में हमने किसान रेल और किसान उड़ान की सुविधा सुनिश्चित की, अब किसान ड्रोन किसान का नया साथी बनने वाला है। ड्रोन तकनीक से किसान को तो मदद मिलेगी ही, उत्पादन का रियल टाइम डेटा भी उपल्बध होगा। इससे जुड़े स्टार्ट-अप्स को फंड करने के लिए नाबार्ड के माध्यम से मदद भी दी जाएगी। ड्रोन तकनीक से किसान को तो मदद मिलेगी ही, उत्पादन का रियल टाइम डेटा भी उपल्बध होगा। इससे जुड़े स्टार्ट-अप्स को फंड करने के लिए नाबार्ड के माध्यम से मदद भी दी जाएगी।

कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि आज समय की मांग है कि भारत की कृषि भी आधुनिक बने, नए तौर-तरीके अपनाएं। किसानों पर बोझ कम हो। देश की कृषि को टेक्नॉलॉजी आधारित और कैमिकल फ्री बनाने के लिए बड़े कदम इस बजट में उठाए गए हैं। 

पीएम मोदी ने महिलाओं को पक्के घरो की मालकिन बनाया

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि जो गरीब थे झोपडपट्टी में रहते थे,अब उनके पास अपना घर है। पहले के मुकाबले इन घरों के लिए राशि भी बढ़ाई और घरों का साइज भी बढ़ाया है ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए जगह मिल जाए। बड़ी बात ये भी है कि इसमें से ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर है यानि हमने महिलाओं को घर की मालकिन भी बनाया। 80 लाख घर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन से पार्टी कार्यकर्ताओ का बजट की बारीकियों को समझने में मदद मिलेगी ।इससे पूर्व अतिथियो ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

प्रदेश मंत्री ने बूथ विस्तारक अभियान की समीक्षा की 

भाजपा की महत्वकांक्षी योजना बूथ विस्तारक की समीक्षा वर्चुअल संबोधन के पश्चात प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कि, जिसमें सभी बूथ विस्तारक ,जिला पदाधिकारी एवं योजना से जुड़े सभी लोग उपस्थित हुए। प्रदेश मंत्री श्री पांडेय योजना से जुड़े सभी लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि आपके कठिन परिश्रम से सीधी जिला प्रदेश के टॉप टेन जिलों में शामिल हुआ है। इसके लिए भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान सहित सभी बधाई के पात्र हैं। योजना की मंडल और बूथ सह समीक्षा की और इसे हर हाल में 5 फरवरी तक पूर्ण करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्र ने किया ।

वर्चुअली कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश मंत्री राम कुमार साहू, मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी,अनिल पांडे, बद्री मिश्रा, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, अशोक पटेल, जिला मंत्री अखिलेश पांडे, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष अनीता चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सह मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, श्रवण चौबे, जितेन्द्र सिंह चौहान, संतोष पांडे, उषा गोपाल पटेल, नीलम पांडे, मोर्चा अध्यक्षों में निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, लोरिक प्रसाद यादव, आगा मनसूर अली खान, राकेश मौर्य, चंद्रपाल सिंह उइके, सरस्वती बहेलिया, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला, राजेश्वर प्रसाद पटेल, पुनीत पांडे, कृष्ण लाल पयासी, सुखनंदन पटेल, गजेंद्र सिंह, प्रवीण तिवारी, संदीप द्विवेदी, पुनीत नारायण शुक्ला, विक्रांत सोनी, अक्षय तिवारी, अखिल सिंह, निशा सिंह, विभा शर्मा, मीनाक्षी मिश्रा, अजय चौबे, संजय सोनी, गजराज सिंह, मुनिराज विश्वकर्मा, अमित सोनी, मोहम्मद अफजल, पुष्पराज सिंह चौहान, मनीला सिंह चौहान, मनीष सिंह, रामस्वरूप शर्मा, तुषार द्विवेदी, संदीप सिंह गहरवार,जितेंन्द्र तिवारी, हरिकेश साकेत, महेंद्र यादव, सुमन साकेत, मनोज तिवारी, बजरंगी गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों सहित मंडल अध्यक्ष, बरिष्ठ भाजपा नेताओं व बड़ी संख्या में बूथ के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी जी के वर्चुअली लाइव कार्यक्रम को सुना व देखा ।

Related posts

कोवैक्सीन या कोविशील्ड की डोज लेने के बाद भी डेल्टा वेरिएंट कर सकता है संक्रमित, AIIMS की स्टडी में खुलासा

MP SIDHI NEWS TEAM

मुजफ्फरनगर से बजेगा मिशन यूपी का बिगुल, युद्धवीर बोले- सरकार गोलवलकर के रास्ते पर

MP SIDHI NEWS TEAM

विद्युत कंपनियों में जूनियर इंजीनियर के पद पर 900 कर्मचारियों की की जाएगी भर्ती

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!