24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेशराजनीति

हिमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने सौंपा राज्यपाल को अपना इस्तीफा

गुवाहाटी : असम को नया मुख्यमंत्री मिल गया । कई दिनों तक चली माथापच्ची के बाद हिमंत बिस्वा सरमा के असम के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। विधायक दल की बैठक में हेमंत विश्व शर्मा को नया विधायक दल का नेता चुना गया है ।केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में हेमंत विश्व शर्मा को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। अब वह जल्द ही असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हिमंत बिस्वा सरमा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ शाम को राज्यपाल से मुलाकात करेंगे वह सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले निवर्तमान सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

बीजेपी की असम जीत के नायक हिमंत
असम में नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी कशमकश में थी। पार्टी आलाकमान ने हिमंत बिस्वा सरमा और सर्बानंद सोनोवाल दोनों को दिल्ली बुलाया था। दोनों नेताओं से पहले अलग-अलग और फिर एक साथ बिठाकर बात की गई थी। इसके बाद से ही हिमंत का नाम सीएम की रेस में आगे चल रहा था। बताते चलें कि असम में लगातार दूसरी बार बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। हिमंत बिस्वा सरमा का जोरदार प्रचार अभियान बीजेपी की जीत की अहम वजहों में से एक माना जा रहा है।

ये भी पढ़े- खुली जननी सुरक्षा की पोल 108 एंबुलेंस नहीं मिलने से जंगल में ही गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म,बेटी का शव 35 किलोमीटर खाट पर रखकर पोस्टमार्टम कराने लाया पिता


हिमंत बिस्वा सरमा असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं। इस बार उन्होंने 1 लाख 1,911 वोटों के बंपर मार्जिन से जीत दर्ज की है। 2015 में हिमंत बिस्वा सरमा ने बीजेपी को जॉइन किया था। राज्य में प्रभाव के मामले में वह सोनोवाल से किसी मायने में कम नहीं हैं। 2016 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में असम में बीजेपी की जीत के साथ ही हाल में सीएए विरोधी प्रदर्शन और कोरोना के हालात को संभालने में उनकी अहम भूमिका रही है। 2016 में असम विधानसभा चुनाव जीतने के ठीक बाद हिमंत को बीजेपी ने नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) का अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद उन्होंने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बीजेपी को सत्ता तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया।

ये भी पढ़े- मुरैना जिले में जातीय संघर्ष के दौरान जमकर गुंडागर्दी,राइफल और पिस्टल से सरेआम हुई फायरिंग, पुलिस आंख बंद कर खड़ी रही

हिमंत बिस्वा सरमा का अब तक का सफर
1 फरवरी 1969 को गुवाहाटी में पैदा हुए बिस्वा सरमा के परिवार में मां मृणालिनी देवी, पत्नी रिनिकी भुयान और दो बच्चे हैं। कामरूप अकादमी से शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने कॉटन कॉलेज गुवाहाटी में दाखिला लिया। पॉलिटिकल साइंस में पीजी बिस्वा सरमा छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे। 1991-92 में वह कॉटन कॉलेज गुवाहाटी के जनरल सेक्रेटरी बने। वहीं गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी (कानून) और गुवाहाटी कॉलेज से पीएचडी की डिग्री ली। 5 साल तक उन्होंने गुवाहाटी हाई कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस की। मई 2001 में वह पहली बार जालुकबारी सीट से जीते। असम की पिछली सरकारों में वह वित्त, कृषि और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जैसे अहम विभागों के मंत्री रहे। वहीं असम बैडमिंटन असोसिएशन के प्रेसिडेंट और असम क्रिकेट असोसिएशन के वह वाइस प्रेसिडेंट के पद पर भी काबिज हुए। तत्कालीन सीएम तरुण गोगोई से विवाद के बाद जुलाई 2014 में उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

Related posts

महाराष्ट्र, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के लिए बसों का संचालन 7 मई तक स्थगित : परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

MP SIDHI NEWS TEAM

मोदी ने ममता को धोखेबाज बताया, ममता बोलीं- झूठे हैं मोदी

inishantthakur@gmail.com

रीवा-सीधी सिंगरौली रेलवे लाइन की समीक्षा बैठक सम्पन्न,समय सीमा का ध्यान में रख कार्य में प्रगति लाने सांसद ने दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!