33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

एसटीएफ टीम की बड़ी कार्यवाही सिवनी से ब्लैक रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचने आए आरोपी को किया गिरफ्तार

बढ़ते करोना संक्रमण को देखते हुए जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर लगातार जीवन रक्षक दवाई या रेमडेसिवीर इंजेक्शन कालाबाजारी करने वालों को पर कानून अपना शिकंजा कसना शुरू किया हुआ है वही अभी भी बहुत सारे कालाबाजारी करने वाले बेख़ौफ़ अपना रैकेट चला रहे हैं। ग्वालियर एसटीएफ ने ऐसे ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो सिवनी से ग्वालियर रेमडेसिवीर इन्जेक्शन बेचने आया था। आरोपी युवक 30 हजार रुपये प्रति रेमडेसिवीर इंजेक्शन के हिसाब रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेच रहा था।

यह भी पढ़े- कैबिनेट मंत्री मोहन यादव के प्रतिनिधि पर उज्जैन के सरकारी अस्पताल के प्रभारी ने लगाया बड़ा आरोप बोले पैसे लेकर लोगों को दिलवाता था बेड.

एसटीएफ ग्वालियर एसपी अंजना तिवारी के मुताबिक एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी एक युवक सिवनी से ग्वालियर में रेमडेसिवीर इंजेक्शन ब्लैक में बेचने आ रहा है। सूचना के बाद एसपी अंजना तिवारी ने डीएसपी रौशनी सिंह ठाकुर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जिसके बाद एक टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया गया।

यह भी पढ़े- अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की दबिश,भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष बिकवा रहे थे अवैध शराब, 4.80 लाख रुपय अवैध शराब के साथ 7.51 लाख रुपय नगद व एक जीप बरामद.

मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर टीम रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी हो गई, जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा और उसने मुखबिर से 30 हजार प्रति रेमडेसिवीर इंजेक्शन के हिसाब से सौदा किया इशारा मिलते ही एसटीएफ की टीम ने युवक को पकड़ लिया। आरोपी युवक के पास से पांच रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिले जिसे उसने सिवनी से ग्वालियर में बेचने आना स्वीकार किया। एसटीएफ ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Related posts

नाबालिग से रेप के बाद हत्या के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने लगाई फांसी

MP SIDHI NEWS TEAM

धान, ज्वार और बाजरा समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार, 15 सितंबर से होगा पंजीयन

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में ब्लैक में रेमडेसिविर बेचने वालों पर रासुका : मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पहली कार्रवाई जबलपुर में, अब मरीज का मोबाइल नंबर देने पर ही मिलेगा इंजेक्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!