25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना मरीज को इजेक्शन लगाते वक्त नर्स बोली ‘आप चंद दिनों की मेहमान’, अगले दिन ही मरीज की मौत

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में बिड़ला अस्पताल का है। आईसीयू में भर्ती कोविड पीड़ित मरीज वंदना अग्रवाल को एक नर्स इंजेक्शन लगा रही है। इंजेक्शन लगाने के दौरान वह महिला मरीज से कहती है कि आप चंद दिनों की मेहमान हैं। इस दौरान महिला मरीज उससे सही से बात कर रही थीं। अगले दिन उस मरीज की मौत हो जाती है।

ये भी पढ़े-एसटीएफ टीम की बड़ी कार्यवाही सिवनी से ब्लैक रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचने आए आरोपी को किया गिरफ्तार.

वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने नर्स और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, बिड़ला अस्पताल में 24 अप्रैल को भर्ती हुईं कोविड मरीज वंदना अग्रवाल की शनिवार को मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया है। मृतका की बेटी वर्तिका ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को अस्पताल में बनाया गया एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें स्टाफ नर्स चंद्रा बघेल, उनकी मां को इंजेक्शन लगाने के दौरान बोल रही थी कि वह चंद दिनों की मेहमान हैं।

ये भी पढ़े-मुरैना जिले में जातीय संघर्ष के दौरान जमकर गुंडागर्दी,राइफल और पिस्टल से सरेआम हुई फायरिंग, पुलिस आंख बंद कर खड़ी रही.

अगले दिन मरीज वंदना अग्रवाल मौत

मृतका की बेटी ने बताया कि इसके अगले ही दिन यानी शनिवार को दोपहर ढाई बजे के लगभग उनकी मौत हो गई। हंगामे की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। वर्तिका ने बताया कि 14 अप्रैल को पिता सुरेंद्र अग्रवाल को भी यहीं भर्ती कराया गया था। 28 को उन्हें यह कहते हुए डिस्चार्ज कर दिया कि कोरोना संक्रमण से वह ठीक हो चुके हैं। अब इन्हें यूरोलॉजिस्ट की आवश्यकता है। डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें घर लेकर पहुंचे ही थे कि आधे घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई।उनके इलाज में लगभग पांच लाख रुपए का भुगतान किया गया। मां के इलाज के एवज में भी डेढ़ लाख रुपए दिए गए।

आरोप की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने मौखिक रूप से घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। कलेक्टर के कहने पर अस्पताल प्रबंधन ने मृतका की बेटी को इलाज पर खर्च हुए साढ़े छह लाख रुपए चेक के माध्यम से लौटा दिए।

Related posts

ट्वीट कर फंसे जीतू पटवारी, शिवराज-नरोत्तम ने की कमलनाथ की तारीफ

MP SIDHI NEWS TEAM

स्वास्थ्य महकमे में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली करतूत,घूस नहीं दी तो गर्भवती को निकाला बाहर, सड़क डिलीवरी, नवजात की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

छिंदवाड़ा के बाद अब रतलाम 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन घोषित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!