27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशरोजगार समाचार

 6000 पदों पर होगी कांस्टेबल भर्ती, बदलेगी रणनीति, इस महीने जारी होंगे नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश (MP) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल MPPEB पुलिस कांस्टेबल (MP police constable) के जहां 6000 पदों पर नई भर्तियां (recruitment) निकाली जाएगी। इसके अलावा 13 हजार पद शिक्षकों (MP teacher Recruitment) के भरे जाएंगे। हालांकि पुलिस कांस्टेबल में नई 6000 भर्ती में चयन प्रक्रिया अलग तरीके से होगी। जिसमें गांव के बच्चों को भी फायदा देने पर विचार किया जा रहा है और इसके लिए नियम में बदलाव करने की तैयारी की जा रही है।

इसके लिए स्ट्रेटजी तैयार किया जा रहा है। वही माना जा रहा है कि वर्तमान में चल रहे से 1000 कॉन्स्टेबल भर्ती के परिणाम जारी होने के कुछ दिन के बाद मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 6000 कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। सीएम शिवराज की घोषणा के बाद युवाओं को जल्दी बड़ा फायदा होगा। बता दें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल के 6000 नई भर्ती निकलने वाली है।

इसके लिए चयन नियम वर्तमान में 6000 कॉन्स्टेबल भर्ती से अलग होगी। अब मध्य प्रदेश के युवाओं के पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता दोनों की तैयारी जारी रखनी होगी बता देना कि जहां 50% अंकों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 50% शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी तैयार किए जाएंगे। इससे पहले परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ही शारीरिक दक्षता साबित करने का मौका दिया जाता था।

इसके लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों की तैयारी के लिए रणनीति बदली जा रही है। जिसके पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में चयन प्रक्रिया बदलने पर विचार किया जा रहा है। इतना ही नहीं PET क्वालीफाइंग नहीं होकर नई भर्ती में पीईटी के अंक उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फिटनेस के अलग अंक मिलेंगे।

इससे पहले मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लिखित परीक्षा में फेल होने के बाद उम्मीदवारों को पीईटी में हिस्सा लेने दिया जाता था। जबकि अब कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों के लिए नोटिफिकेशन जारी होंगे। उसमें लिखित के साथ-साथ अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा दोनों के 50-50 वेटेज तैयार किए जाएंगे।

हालाकि फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि ऐसे उम्मीदवारों के लिए फिजिकल पास करने की न्यूनतम योग्यता क्या होगी बता दे कि वर्तमान में कॉन्स्टेबल भर्ती में दौड़ लंबी कूद कराने के नियम है जिसमें जीडी के लिए 2 मिनट 45 सेकंड में 800 मीटर दौड़ लगानी होती है। इसके अलावा 19 फिर 7.26 किलोग्राम का गोला फेंकना होता है। साथ ही 13 फीट की लंबी कूद मारती होती है।

Related posts

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कर्मचारी हितैषी निर्णय के प्रति मुख्यमंत्री का माना आभार

MP SIDHI NEWS TEAM

भोपाल में जरा सी चूक ने ली एक जान, दो गंभीर घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

घोटाला : फर्जी E PORTAL से हो रहा था खनिज का अवैध कारोबार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!