28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की दबिश,भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष बिकवा रहे थे अवैध शराब, 4.80 लाख रुपय अवैध शराब के साथ 7.51 लाख रुपय नगद व एक जीप बरामद

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान नवागत एसडीओपी मनीष यादव ने बड़ी कार्यवाही की है मुरैना पुलिस ने 4 लाख 80 हजार रुपय की 80 पेटी अवैध शराब और 7 लाख 51 हजार रुपय एक जीप जप्त किए हैं। आरोप है कि भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष विजय जादौन उनके भाई श्याम व शराब ठेकेदार राहुल सहित सात लोग मिलकर लॉकडाउन में अवैध शराब विक्री करवा रहे थे ।इस मामले में मुरैना पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं तीन को मौके से गिरफ्तार भी किया है।

यह भी पढ़े- कैबिनेट मंत्री मोहन यादव के प्रतिनिधि पर उज्जैन के सरकारी अस्पताल के प्रभारी ने लगाया बड़ा आरोप बोले पैसे लेकर लोगों को दिलवाता था बेड.

मुरैना के सबलगढ़ तहसील मुख्यालय के बीच शहर में कार्यालय से बिक रही थी यह शराब। हैरानी की बात यह है कि एसडीओपी कार्यालय के पास बड़ी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण था और यहां से रात दिन परिवहन भी हो रहा था फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर शासकीय शराब ठेकेदार के कार्यालय पर राजस्थान की शराब कैसे पहुंची और इसमें कितने और लोग शामिल है।

Related posts

BJP में नियुक्तियां, इन्हें मिलीं बड़ी जिम्मेदारियां

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश माँ ने गेम की लत छुड़ाने के लिए रिचार्ज नहीं कराया तो बच्चे ने दुनिया ही छोड़ दी

MP SIDHI NEWS TEAM

हादसों की नहर : भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित बाइक समाई नहर में 3 को बचाया,1 लापता

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!