27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

सिंगरौली में तीन लड़कियों की पानी में डूबने से मौत

सिंगरौली। सिंगरौली के बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव की तीन सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चियां तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान एक बच्ची गहराई में चली गई। उसे बचाने के चक्कर में एक बाद एक तीनों बहनें डूब गईँ। तीनों बहनों की उम्र 8,10 और 12 साल है। काफी समय बाद बेटियां घर नहीं पहुंची तो परिजन तलाश करते तालाब पहुंचे। यहां तीनों बच्चियों का तालाब पर उतरा रहा था। पुलिस ने बच्चियों के शव का पीएम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक गांव के रहने वाले अशोक गुर्जर निवासी बरहपान के तीन बेटियां हैं। इनमें आंचल गुर्जर (12), अर्पिता गुर्जर (10) अंकिता गुर्जर (8) थीं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तीनों बच्चियां गांव में स्थित तालाब में नहाने गई थीं। यहां पहले तीनों ने कपड़े धोए। इसके बाद क्रमश: तालाब में नहाने के लिए उतरीं। तीनों तालाब में अठखेलियां कर रही थीं। इसी बीच एक बच्ची गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक तीनों डूब गईँ।

बैढ़न कोतवाली पुलिस ने बताया, जब काफी समय पर बच्चियां घर नहीं पहुंचीं, तो पिता अशोक गुर्जर करीब 2 बजे तालाब पहुंचे। यहां देखा तो तीनों बच्चियों के शव तालाब में उतरा रहा था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने गांव जाकर सबको बताया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची बैढ़न कोतवाली और गोभा चौकी पुलिस ने बच्चियों के शव को निकलवाया। पुलिस ने तीनों का पोस्टमाॅर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर की स्टाफ नर्स को लापरवाही बरतने के आरोप में कलेक्टर ने किया निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

सतना-रीवा में 30 मई तक शादी समारोह पर लगी रोक, 17 मई लॉकडाउन बढ़ाया गया,जबलपुर और सिंगरौली में 17 मई तक समारोहों पर लगाया जा चुका है प्रतिबंध

MP SIDHI NEWS TEAM

तीन दोस्तों ने पहले की शराब पार्टी, फिर आरोपी ने मांगी 80 हजार की उधारी, न देने पर मार दी गोली

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!