23.8 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रदेश के 5 रेलवे वेटिंग रूम का हुआ निजीकरण, अब रुकने के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत

जबलपुर मंडल के अंदर आने वाले 5 रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालयों का निजीकरण कर दिया गया है। अब इसकी देखरेख और सारी व्यवस्था निजी कंपनियों द्वारा संभाला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक करीब 5 साल के लिए रिनोवेशन, ऑपरेशन, मेंटेनेंस और ट्रांसफर पॉलिसी के तहत जबलपुर मंडल ने लगभग 2 करोड़ रुपए में पांच रेलवे स्टेशनों के यात्री प्रतीक्षालय को निजी कंपनियों के हाथों सौंप दिया है, इसका मुख्य उद्देश्य कमाई करना है।

यह स्टेशन हैं शामिल

इस लिस्ट में जबलपुर प्रमुख स्टेशन, मैहर, सतना, कटनी मुरवारा और रीवा शामिल है। पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) लगातार आर्थिक कमाई बढ़ाने के लिए काम कर रहा है, जिसके लिए अब यात्री वेटिंग रूम को निजी कंपनियों के हाथों सौंप दिया गया है। उम्मीद है कि निजीकरण के बाद इन वेटिंग रूम की सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा।

प्रति घंटे के लिए करना होगा इतना भुगतान

तो यदि आप सोच रहे हैं कि आप रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में फ्री में रुक सकते हैं, तो आप यह गलत सोच रहे हैं। अब आपको यहां रुकने के लिए ₹10 प्रति घंटे का भुगतान करना होगा। हालांकि ऐसी सुविधा बड़े शहरों जैसे कि दिल्ली और मुंबई में नजर आ सकती है, जिसे अब मध्यप्रदेश में भी लागू किया जा रहा है। इन वेटिंग रूम में एसी, जैगुआर युक्त बाथरूम और अन्य कई फैसिलिटी भी दी जाएगी। साथ ही आम वेटिंग रूम में भीड़ भाड़, गर्मी और गंदगी की परेशानी होती है, उसका भी समाधान शायद निजीकरण के बाद हो पाए। इसलिए यात्रियों को सीट भी सुनिश्चित करवाई जाएगी और सफाई को लेकर भी खास ख्याल रखा जाएगा।

Related posts

धार-अशोकनगर में 24 मई की सुबह 6 बजे और रतलाम में 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया

MP SIDHI NEWS TEAM

भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मामी के साथ गैंगरेप किया

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी दिलीप बिल्डकॉन पर सीबीआई की रेड

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!