27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्यसीधी दपर्ण

कुसमी में बका से हमला कर पुजारी की निर्मम हत्या

सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में बका से हमला कर पुजारी की हत्या कर दी गई। मृतक इन्द्रभान द्विवेदी (75) तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी थे। वे रविवार सुबह 8 बजे महाशिवरात्रि की पूजा कर मोपेड से घर लौटे रहे थे।इसी दौरान हमलावर ने अचानक चलती मोपेड पर अटैक किया, जिससे इन्द्रभान गिर गए हमला अचानक हुआ। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए इसके बाद आरोपी लाला केवट (55) ने पुजारी की छाती पर पैर रखा और बके से गर्दन काट दी। उसने सीने और गले पर 8 वार किए। पुजारी खून से लथपथ होकर तड़प रहे थे।

आरोपी लाला केवट को हिरासत में

वारदात के फौरन बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। वहीं, तब तक पुजारी की मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस आरोपी लाला केवट को हिरासत में लेकर थाने लाई उससे पूछताछ जारी है।पूजा-पाठ करने वालों को परेशान करता था।

आरोपी लाला केवट का आपराधिक रिकॉर्ड, ब्राह्मणों से रखता था द्वेष

स्थानीय निवासी विष्णु शर्मा ने बताया कि आरोपी लाला केवट का आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पहले भी कई अपराध कर चुका है ब्राह्मणों से द्वेष रखता था। कई बार ब्राह्मणों से मारपीट की है। पूजा पाठ करने वाले व्यक्तियों को परेशान करता है।मृतक के भतीजे धीरेश द्विवेदी ने बताया कि चाचा रोज हनुमान मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं और 10 बजे तक लौट आते हैं। आज महाशिवरात्रि होने की वजह से पहले ही चले गए थे। पूजा के बाद वे सुबह 8 बजे लौट रहे थे। इसी दौरान लाला केवट ने चलती हुई गाड़ी मे वार किया।

स्थानीय वकील राजेंद्र तिवारी ने बताया की पंडित जी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सिर्फ ब्राह्मण होने की वजह से उनकी हत्या की गई है। आरोपी शुरू से ही ब्राह्मण से बैर रखता है उसकी इसी मानसिकता की वजह से पुजारी की जान गई है। इतना ही नहीं तहसीलदार लवलेश मिश्रा की हत्या से पहले भी उनके घर जाकर गाली-गलौज और मारपीट की थी।राजेंद्र तिवारी ने आगे बताया कि आरोपी द्वारा पूर्व में मेरे साथ तहसील कोर्ट में मारपीट की थी।

Related posts

पूर्व नेताप्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री ने दी श्रद्धांजली जिला कांग्रेस कमेटी ने भी ब्यक्त किया दुख

MP SIDHI NEWS TEAM

Mp शिक्षा विभाग में 14 लाख से अधिक का गबन 9 लोगो के विरुद्ध दर्ज किया गया एफआईआर

VIKASH KUMAR DWIVEDI

सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, लाखों प्रदेशवासियों को मिलेगा लाभ, सुदृढ़ होगी व्यवस्था

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!