
अपने बयानों और ट्वीट से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अनुच्छेद 370 को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर क्लब हाउस चैट के एक वायरल ऑडियो ने देशभर की सियासत को गर्मा दिया है। एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने दिग्विजय सिंह के इस बयान का समर्थन किया है, वही दूसरी तरफ BJP विरोध में उतर आई है और सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक हमले बोल रही है।
खबर यह भी है👉👉👉 कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा युवती को महज 24 घंटों के भीतर ढूंढ कर किया परिजनों के हवाले
बीजेपी आईटी सेल के हैड अमित मालवीय ने दिग्विजय सिंह का एक ऑडियो जारी किया है जिसमें क्लब हाउस पर चैट के दौरान कथित रूप से उन्होने कहा है कि अगर कांग्रेस सरकार बनाती है तो कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने पर पुनर्विचार किया जाएगा। बता दें कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को खास दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटा दिया था। इस मुद्दे पर बीजेपी अब हमलावर हो गई है।
खबर यह भी है👉👉👉 महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप
“कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता”-मुख्यमंत्री शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कश्मीर भारत का मुकुटमणि है, अभिन्न अंग है। ये कांग्रेस ही थी जिसने कश्मीर में धारा 370 लगाने का पाप किया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी, भाजपा सरकार ने धारा 370 हटा दी, अब देश में दो विधान, दो निशान नहीं हैं।मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कांग्रेस अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उनके नेता दिग्विजय सिंह कहते हैं धारा 370 हटाने पर पुर्विचार किया जाएगा? क्या पुनर्विचार करेगी कांग्रेस? क्या फिर धारा-370 थोप के अलगाववाद को हवा देगी? आतंकवाद को प्रश्रय देगी? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ। यह कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता है। सीएम ने कहा कि जो पाकिस्तान कहता है वही कांग्रेस कहती है। सोनिया जी जवाब दो, देश आपसे जवाब चाहता है।
खबर यह भी है👉👉👉 अचानक बाढ़ का पानी आने से डूबकर दो बहनों की मौत, एक लापता; झाड़ियों में फंसने से 6 साल की बच्ची बची
कांग्रेस की नीति और नीयत का सत्य! मुझे आश्चर्य नहीं हुआ दिग्विजय सिंह जी-ज्योतिरादित्य सिंधिया
दिग्विजय सिंह के आर्टिकल 370 पर दिए गए बयान को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है।ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीटर के माध्यम से ना सिर्फ दिग्विजय सिंह बल्कि पूरी कांग्रेस की नीति और नीयत पर सवाल खड़े कर दिए है।ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस आज भी पाकिस्तान का पक्ष लेने से चूकती नहीं। कांग्रेस की नीति और नीयत का सत्य! मुझे आश्चर्य नहीं हुआ दिग्विजय सिंह जी!
खबर यह भी है👉👉👉 कश्मीर: सोपोर में लश्कर आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान समेत 4 लोगों की मौत
कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ-कैलाश विजयवर्गीय
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी ट्वीट कर जमकर निशाना साधा है। कैलाश ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ#INC महासचिव दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार की मौजूदगी में कांग्रेस की सरकार बनने पर कश्मीर में 370 लागू करने की बात कही है।सोनिया गाँधी समेत तमाम कांग्रेस दिग्विजय के इस बयान पर मौन क्यों? क्या यह INC आलाकमान के इशारे पर दिया गया बयान है?
खबर यह भी है👉👉👉 महज 8 महीने में बर्बादी के कगार पर पहुंचे “जैक मां”‚ जानिए कैसे चीनी सरकार पड़ी पीछे
इससे पहले दिग्विजय सिंह जी, हम जानते हैं कि आपके मन में धारा 370 हटने का दर्द है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, उनके पीछे पूरा देश खड़ा है! यह कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता है। कांग्रेस फिर से पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उनके नेता दिग्विजय कहते हैं कि धारा 370 हटाने पर पुर्विचार किया जाएगा? क्या पुनर्विचार करेगी कांग्रेस ? क्या फिर धारा-370 थोप के अलगाववाद को हवा देगी?
कांग्रेस पार्टी अपने नाम को आईएनसी को बदलकर एएनसी (एंटी नेशनल क्लब हाउस) कर दे-संबित पात्रा
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिग्विजय सिंह के इस बयान पर कहा, ‘‘क्लब हाउस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह किस प्रकार से बाहर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और किस प्रकार पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं वो हम सभी ने देखा है.’’उन्होंने कहा, ‘‘ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था, इन्होंने ही 26/11 के हमले को आरएसएस की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का भी प्रयास किया था.’’संबित पात्रा ने राहुल गांधी और मणिशंकर अय्यर की पुरानी टिप्पणियों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाना कांग्रेस की पुरानी आदत है. संबित पात्रा ने कहा, “ये पूरी संभावना है कि आज जो दिग्विजय सिंह ने जो कहा है उसके लिए पहले से स्टेज मैनेज रहा होगा. उस पत्रकार से दिग्विजय सिंह या कांग्रेस के बड़े नेता ने ऐसा सवाल पूछने के लिए कहा होगा।. ये सभी उस टूलकिट का हिस्सा है”उन्होंने कहा, ‘‘मैं निवेदन करता हूं कि कांग्रेस पार्टी अपने नाम को बदले. वो आईएनसी को बदलकर एएनसी (एंटी नेशनल क्लब हाउस) कर दे. ये एक ऐसा क्लब हाउस है, जिसमें सारे लोग मोदी जी से घृणा करते-करते आज हिंदुस्तान से घृणा कर बैठे हैं.’’
खबर यह भी है👉👉👉 इंदौर पकड़ाया बड़ा सेक्स रैकेट, हैदराबाद से आई थीं लड़कियां, 10 हिरासत में
कांग्रेस का पहला प्यार है पाकिस्तान -गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है. दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान को दिया है. कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी.’’

2 comments
[…] खबर यह भी है👉👉👉 आर्टिकल 370 पर दिग्विजय के बयान पर विवाद… […]
[…] आर्टिकल 370 पर दिग्विजय के बयान पर विवाद… […]