
सिंगरौली,सरई I मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 11 जून की देर शाम नाले में बाढ़ का पानी आने से एक ही परिवार के चार लोग बह गए। इनमें से दो की मौत हो गई जबकि एक लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। इनके अलावा चौथी एक बच्ची झाड़ियों में फंसने से बच गई.उसी ने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। इसके बाद रात में ही रेस्क्यू शुरू हो गया। देवसर एसडीएम विकास सिंह और सरई थाना प्रभारी संतोष तिवारी दलबल के साथ मौके पर हैं ।12 जून दोपहर तक दो सगी बहनों के शव बरामद हो गए जबकि लापता नौ साल की बच्ची का पता नहीं चल सका। हादसा सरई थाना अंतर्गत कोनी गांव के चोनाईया नदी के नाला का है।
खबर यह भी है👉👉👉 बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश-ओपन बुक पद्धति से होंगी परीक्षाएं
देवसर एसडीएम ने बताया कि कल देर शाम जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही कोनी गांव की उर्मिला और उसकी बेटी सुप्रिया 6 साल, अन्नू जायसवाल 31 साल और प्रियंका जायसवाल 9 साल बच्ची, गांव की चोनइया नदी को पार कर रही थी, तभी अचानक से नदी में बरसात का तेज बहाव के साथ पानी आ गया बताया गया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि वह चारों बह गई इनमें से सुप्रिया बहने के दौरान झाड़ी में फंस गई और किनारे लग गई, जिससे वह बच गई लेकिन बाकी तीन नदी से बाहर निकलने में सफल नहीं हो पाईं सुप्रिया ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो बाकी के तीनों महिलाओं के परिवार में कोहराम मच गया।
खबर यह भी है👉👉👉 कश्मीर: सोपोर में लश्कर आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान समेत 4 लोगों की मौत
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी तलाश की लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण वहां कुछ दिखाई नहीं दिया देर रात महिलाओं की तलाश में लगी पुलिस बिना किसी नतीजे पर पहुंची वापस लौट आई । सुबह दलबल के साथ मौके पर फिर जा पहुंची पुलिस ने महिलाओं के रेत में दबे होने की संभावना के मद्देनजर ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू कराई सुबह दो महिलाओं उर्मिला और अन्नू के शव रेत में दबे मिले जबकि प्रियंका की तलाश जारी है उर्मिला और अन्नू सगी बहन हैं और उनकी एक ही घर में शादी हुई है पुलिस के मुताबिक संभवत: पानी के तेज बहाव के साथ आई रेत में अभी तक लापता बच्ची भी दब गई है क्योंकि नदी में अब पानी बहकर आगे निकल चुका है और वर्तमान में काफी कम पानी है फिलहाल अभी दूसरी बच्ची की तलाश की जा रही है।
खबर यह भी है👉👉👉 मोटरसाइकिल चोरी के आदतन आरोपी को जमोड़ी पुलिस ने धर दबोचा, चोरी की 2 नग मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को पहुंचाया जेल
यह परिवार घर के लिए लकड़ी लेने जंगल गया था जहां देर शाम लौटते समय तेज बारिश के बाद अचानक नाले में बाढ़ आ गई थी। रेस्क्यू टीम का कहना है कि ये नाला आगे जाकर गोपद नदी में मिलता है।

1 comment
[…] […]