24.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

इंदौर पकड़ाया बड़ा सेक्स रैकेट, हैदराबाद से आई थीं लड़कियां, 10 हिरासत में

मध्य प्रदेश में जिलों के Unlock होने के साथ ही साथ अपराधिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।इंदौर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। देह व्यापार के लिए हैदराबाद से दो युवतियों को बुलाया गया था। शुक्रवार को मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बॉम्बे हॉस्पिटल के नजदीक स्थित होटल में छापा मारकर मौके से 2 युवतियों और 8 युवकों को हिरासत में लिया है।मध्यप्रदेश में सात दिन में यह तीसरा सैक्स रैकेट पकड़ा गया है। इससे पहले देवास में छह दिन पहले होटल से दिल्ली की लड़कियां पकड़ी गई थीं।

खबर यह भी है👉👉👉 भिंड पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

लसूड़िया थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद इंदौर एसपी पूर्व आशुतोष बागरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी 2 लड़कियां हैदराबाद से आई हुई हैं और यहां पर सेक्स रैकेट का संचालन कर रही है। उन्होंने बताया कि लोकल लेवल पर लोग इस पूरे रैकेट में इन्वाल्व है। पुलिस ने आज सुबह दबिश देकर 2 लड़कियां और 8 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी इंदौर पूर्व आशुतोष बागरी ने बताया पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और पेमेंट के लेनदेन को लेकर भी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि लड़कियां बॉम्बे हॉस्पिटल के पास एक होटल में रह रही थी। इस मामले में होटल संचालक से भी पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस की मानें तो प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई हैं, उन्हें साझा किया गया है। पूछताछ के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

Related posts

सीधी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरों में दहल उठा गांव जब चली ताबड़तोड़ गोलियां…

MP SIDHI NEWS TEAM

कलियुगी मां ने की इकलौते बेटे की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

ये चेहरे हो सकते हैं कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार, क्या जी 23 के नेताओं के नाम पर भी लगेगी मुहर?

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!