
सीधी। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने अवैध नशीली सिरप के विक्रेता आरोपी रवि तिवारी पिता राजकुमार तिवारी निवासी कोठार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया है।
खबर यह भी है👉👉👉 महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप
मामला विवरण
थाना कोतवाली की टीम ने मुखबिर की सूचना पर से 16 मार्च को आरोपी लव कुमार द्विवेदी को 50 शीशी नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार किया था , जिसने पूछताछ के दौरान अपने मेमोरंडम में उक्त सिरप रवि तिवारी पिता राजकुमार तिवारी निवासी गाड़ा से खरीदना बताया था। जिसके पश्चात उक्त मामले के सह आरोपी रवि तिवारी की पता तलाश की गई जो फरार हो गया था।
आज दिनांक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई उक्त आरोपी अपने घर के पास घूमते हुए दिखा है , जिसपर तत्काल कोतवाली पुलिस ने घेरबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया है।
खबर यह भी है👉👉👉 कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा युवती को महज 24 घंटों के भीतर ढूंढ कर किया परिजनों के हवाले
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा , उप निरीक्षक राकेश राजपूत, प्रधान आर0 तिलकराज सेंगर , आर0 आजाद खान तथा सुनील बागरी का विशेष योगदान रहा है।

4 comments
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]