29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

कश्मीर: सोपोर में लश्कर आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान समेत 4 लोगों की मौत

कश्मीर घाटी में आमने-सामने की लड़ाई में हार के बाद से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं, जिस वजह से अब वो छिपकर जवानों और घाटी के लोगों को निशाना बना रहे। शुक्रवार सुबह आतंकियों ने सोपोर जिले में एक नाका पार्टी को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि आतंकियों की फायरिंग के चलते दो नागरिकों की भी मौत हो गई। वहीं गोलीबारी में दो जवानों के घायल होने की खबर है।घायलों को श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है। इन सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। हमले के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। कश्‍मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा है इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा है। 

खबर यह भी है👉👉👉 व्हाइट टाइगर मोहन के इलाके बाघों का कनुवा बढाने की कवायत दो दिनों बाद बघानी मिलेगी अपने हमसफर से

पुलिस के मुताबिक आतंकियों ने सोपोर के आरामपोरा के नाका पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर हमला किया। कश्‍मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा, सोपोर में हुए आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की जान चली गई और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

खबर यह भी है👉👉👉 बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश-ओपन बुक पद्धति से होंगी परीक्षाएं

आपको बता दें कि इस महीने में किया गया यह दूसरा हमला है। इससे पहले 6 जून को भी पुलवामा में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। उस हमले में किसी की जान तो नहीं गई थी लेकिन 9 लोग घायल हुए थे। उस बम धमाके को आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के अंवतीपुरा के त्राल में बस अड्डे के पास अंजाम दिया था।

24 घंटे में दूसरा हमला

आपको बता दें कि इससे पहले आतंकियों ने शोपियां के लिटर अग्लर इलाके में तैनात पुलिस और CRPF की नाका पार्टी पर हमला किया था। उस दौरान दूर से आतंकियों ने फायरिंग की। जिस वजह से किसी भी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद आतंकी मौके से फरार हो गए थे।

Related posts

शिवराज सरकार का मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला, कोरोना का इलाज कराएगी सरकार

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ औपचारिकताएं ही क्यों, ब्लैक फंगस का इलाज क्यों नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

सबरजीत मोखा के बाद अब पत्नी व मैनेजर गिरफ्तार,सहयोग न करने और साक्ष्य मिटाने का आरोप,बेटा अभी भी फरार

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

महज 8 महीने में बर्बादी के कगार पर पहुंचे "जैक मां"‚ जानिए कैसे चीनी सरकार पड़ी पीछे - MP Sidhi News June 12, 2021 at 3:23 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 कश्मीर: सोपोर में लश्कर आतंकियों ने कि… […]

Reply
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप - MP Sidhi News June 12, 2021 at 5:45 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 कश्मीर: सोपोर में लश्कर आतंकियों ने कि… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!