28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

महज 8 महीने में बर्बादी के कगार पर पहुंचे “जैक मां”‚ जानिए कैसे चीनी सरकार पड़ी पीछे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले 8 महीनों में जैक मां की आधी से ज्यादा दौलत घट गई है। जिसके चलते अब वह दुनिया भर के अमीर लोगों की सूची से भी बाहर हो गए हैं।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और सरकार के खिलाफ की गई एक टिप्पणी चीन की सबसे बड़ी टेक कंपनी अलीबाबा के मालिक जैक मा को इतनी भारी पड़ी कि महज 8 महीनों में वो बर्बाद हो गए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले 8 महीनों में जैक मां की आधी से ज्यादा दौलत घट गई है। जिसके चलते अब वह दुनिया भर के अमीर लोगों की सूची से भी बाहर हो गए हैं।

खबर यह भी है👉👉👉 कश्मीर: सोपोर में लश्कर आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान समेत 4 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 8 महीने पहले तक जैक मा की कंपनी अलीबाबा की वैल्यूएशन लगभग 157 अरब डॉलर थी जो अब घटकर महज 588 अरब डॉलर रह गई है। वही उनकी दूसरी कंपनी द एंट ग्रुप का वैल्यूएशन 8 महीने पहले 470 अरब डॉलर था जो अब घटकर करीब 108 डॉलर ही रह गया है। पिछले साल चीनी सरकार ने द एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के आईपीओ पर रोक लगा दी थी जिसके बाद “जैक मा” को भारी नुकसान हुआ है।

खबर यह भी है👉👉👉 व्हाइट टाइगर मोहन के इलाके बाघों का कनुवा बढाने की कवायत दो दिनों बाद बघानी मिलेगी अपने हमसफर से

कभी बोलती थी दुनिया में तूती

बिजनेस की दुनिया में “जैक मा” एक ऐसा नाम था जिसे शायद ही कोई ना जानता हो। एक समय में दुनिया भर के बाजारों में जैक मा के नाम का डंका बजता था। युवा वर्ग उनकी कंपनी में नौकरी करने के लिए तरसते थे। लाखों लोगों “जैक मा” से प्रेरणा लेते थे। लेकिन चीनी सरकार के तानाशाह पूर्ण रवैया के खिलाफ आवाज उठाना “जैक मा” को इतना भारी पड़ा की अब उनकी कंपनियों का अस्तित्व खत्म होने को है।

खबर यह भी है👉👉👉 बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश-ओपन बुक पद्धति से होंगी परीक्षाएं

राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी ज्यादा थी प्रसिद्धि

एक साल पहले तक चीन के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल होने वाले “जैक मा” इस सूची से बाहर हो गए हैं। “जैक मा” की प्रसिद्धि इतनी थी कि उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी ज्यादा लोग सर्च करते थे। दुनिया के बड़े और दिग्गज बिजनेसमैन लोगों में “जैक मा” का नाम सबसे पहले आता था।

खबर यह भी है👉👉👉 इंदौर पकड़ाया बड़ा सेक्स रैकेट, हैदराबाद से आई थीं लड़कियां, 10 हिरासत में

गूगल‚ अमेज़न और एप्पल के बाद अकेले अलीबाबा ऐसी कंपनी थी जिसकी कीमत सबसे ज्यादा थी। लेकिन सरकार के खिलाफ मामूली टिप्पणी करना जैक मां को इतना भारी पड़ेगा ये उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था।

खबर यह भी है👉👉👉 भिंड पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

जानिए क्या कहा था “जैक मा” ने

दरअसल बात 24 अक्टूबर 2020 की है। एक इवेंट के दौरान “जैक मा” ने चीन के नौकरशाही तंत्र की आलोचना की थी। उन्होने ने भाषण देते हुए वित्‍तीय नियामकों  को और सरकारी बैंकों पर कड़ा प्रहार किया था। जैक मा ने चीन के बैंकों की तुलना गिरवी रखने वाले सूदखोरों से की थी। जैक मा ने सरकार से अपील की थी कि ऐसे सिस्टम में बदलाव किया जाए जो युवा और नए कारोबारियों के प्रयास को दबा रहे हैं।

Related posts

कई बैंकों ने एफडी के दरों में किया बदलाव,10 फरवरी से नई दरें हो गई हैं लागू

MP SIDHI NEWS TEAM

अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम चुरहट में होगा,प्रसिद्ध कबीर गायक पद्मश्री प्रह्लाद टिपाणिया प्रस्तुति देंगे

MP SIDHI NEWS TEAM

आर्टिकल 370 पर दिग्विजय के बयान पर विवाद : मुख्यमंत्री सहित भाजपा के कई नेताओं ने साधा निशाना,मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- “कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता”

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!