25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 1 अप्रैल से लागू होगा ये नियम, रिटायरमेंट एज-सैलरी बढ़ेगी

 केन्द्र की मोदी सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से केंद्रीय सेवा नियम लागू होगा। इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा, इसकी घोषणा रविवार को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की है। वही चंडीगढ़ को 480 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इसके बाद चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारियों को भी वे सभी सेवा लाभ मिलेंगे जो केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते हैं।

अमित शाह ने ऐलान किया कि चंडीगढ़ के कर्मचारी पिछले काफी समय से केंद्रीय सिविल सेवा नियम लागू करने की मांग कर रहे थे। इस मांग को पूरा करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों को 1 अप्रैल से केंद्रीय सेवा नियम के दायरे में लाया जाएगा।इससे सेवानिवृत्ति की उम्र 58 साल से बढ़कर 60 साल हो जाएगी। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र भी 65 साल हो जाएगी। कर्मचारी बाल शिक्षा भत्ते के भी हकदार हो जाएंगे।इतना ही नहीं महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर के लिए दो साल की छुट्टी मिलेगी, इसे लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।इससे कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ प्रशासन के सभी कर्मचारियों की सेवा की शर्तों को केंद्रीय सिविल सेवाओं के साथ जोड़ने का महत्वपूर्ण निर्णय लेकर चंडीगढ़ प्रशासन की बहुत लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है और जल्द ही इसका नोटिफिकेशन भी निकल जायेगा।

केंद्रीय सेवा नियम लागू होने पर कर्मचारियों को कई बड़े लाभ मिलेंगे। इसमें रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष होगी, प्रोफेसर आदि की 65 साल हो जाएगी, शिक्षकों को सफर करने के लिए लगभग 4000 रुपये प्रतिमाह तक भत्ता मिलेगा। इसके अलावा पे-स्केल और डीए केंद्र के कर्मचारियों के साथ मिलेगा। वहीं स्कूलों में उप प्राचार्य का पद होगा, इसमें वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर के लिए 2 साल की छुट्टी मिलेगीऔर कक्षा-12 तक 2 बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा भत्ता भी मिलेगा।

Related posts

4 घंटे बाद एनसीबी दफ्तर से निकलीं अनन्या पांडे, ड्रग्स केस में लगातार दूसरे दिन हुई पूछताछ

MP SIDHI NEWS TEAM

‘ज्यादा बोलेगा तो दो खाएगा’, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए गुहार लगाई तो केंद्रीय मंत्री ने धमकाया

MP SIDHI NEWS TEAM

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, देशभर में शोक लहर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!