28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Banking

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की सुपरटेक कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि महिला प्रीति शर्मा का शव उसके मकान के दूसरे कमरे में पंखे से लटका मिला, पता चलते ही उसके पति निजी अस्पताल मे लेकर पहुंचे लेकिन, वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

खबर यह भी है👉👉👉 अचानक बाढ़ का पानी आने से डूबकर दो बहनों की मौत, एक लापता; झाड़ियों में फंसने से 6 साल की बच्ची बची

सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन पल्लवपुरम थाने पहुंचे। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि प्रीति की शादी पंकज से पांच साल पहले हुई थी।उसके चार साल का एक बेटा भी है। पति पंकज प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। परिजनों का आरोप है कि पंकज रोज शराब पीता है। इसी वजह से प्रीति परेशान रहती थी। पति को ऐसा करने से मना करती थी। लेकिन पंकज उसका उत्पीड़न कर रहा था। साथ ही उससे और दहेज लाने की बात कहता था।

खबर यह भी है👉👉👉 कश्मीर: सोपोर में लश्कर आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान समेत 4 लोगों की मौत

परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पंकज ने शुक्रवार की रात प्रीति की हत्या कर दी। मृतक महिला के भाई पति और उसके घरवालों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने पर तहरीर दी है।

Related posts

कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल को लेकर बड़ा फैसला , आदेश जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन,और सख्त हुए निमय,निगेटिव रिपोर्ट बिना नहीं मिलेगी राज्य में एंट्री

MP SIDHI NEWS TEAM

होली के रंगों पर बड़ी कोरोना की मार ,मेलों में लगी रोक

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!