
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शुक्रवार रात्रि 12 बजे तक कुल 750 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 760 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमे से सभी की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।
सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को 15 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।
खबर यह भी है👉👉👉 कोतवाली पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे अवैध नशीली सिरप के विक्रेता को गिरफ्तर कर पहुंचाया जेल
अब जिले में कुल 9216 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 9090 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 39 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 87 हैं।
खबर यह भी है👉👉👉 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर मलेरिया रथ को किया रवाना
——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में नही मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 15 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 9216
👉डिस्चार्ज 9090
👉एक्टिव केस 39
👉 मृत्यु 87

1 comment
[…] खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना अपडेट : राहत की खबर जिले में आज न… […]