23.9 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने पद से दिया त्यागपत्र, नहीं बताया कोई कारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार व बिहार कैडर के 1983 बैच के आईएएस अमरजीत सिन्हा ने सोमवार को त्यागपत्र दे दिया. अपने त्यागपत्र को लेकर ना तो उन्होंने कोई आधिकारिक बयान दिया है और ना ही कोई कारण स्पष्ट बताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अमरजीत सिन्हा फरवरी 2020 में पीएम मोदी के सलाहकार नियुक्त किए गए थे. PMO आने से पहले अमरजीत सिन्हा 2019 में भारत सरकार के ग्रामीण विकास सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा के मार्च में इस्तीफा देने के बाद वे हाल के महीनों में PMO छोड़ने वाले दूसरे वरिष्ठ अधिकारी हैं.

प्रधानमंत्री कार्यालय के शीर्ष नौकरशाहों में शामिल रहे अमरजीत सिन्हा 1983 बैच के बिहार कैडर के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने अपने करियर के तीन दशक दिल्ली और पटना में बिताए. सिन्हा ने सामाजिक क्षेत्र के मंत्रालयों में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों के लिए काम किया. उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और सर्व शिक्षा अभियान जैसी केंद्रीय योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. अमरजीत सिन्हा ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में भविष्य के नौकरशाहों के लिए प्रशिक्षक के रूप में भी काम किया है.

कार्यकाल पूरा होने से पहले ही दिया इस्तीफा

अमरजीत सिन्हा को दो साल की अवधि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया था. पीएम के विशेष सलाहकार के रूप में सिन्हा ने सामाजिक क्षेत्र की सभी योजनाओं और नीतियों को संभाला. उनका कार्यकाल खत्म होने में अभी कई महीने बाकी थे. लेकिन उससे पहले ही सिन्हा ने इस्तीफा देने का फैसला किया. अभी तक उनके इस्तीफे के पीछे की वजह पता नहीं चल सकी है. वहीं, PMO की आधिकारिक वेबसाइट पर पीएम के सलाहकार के रूप में अब सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी भास्कर खुल्बे का नाम लिखा हुआ है.

साल 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद से ये PMO से तीसरा बड़ा इस्तीफा है. 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए के सत्ता में लौटने के कुछ दिनों बाद पीएम मोदी के पूर्व प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था. उनके बाद PMO छोड़ने वाले अगले अधिकारी थे पीके सिन्हा. केंद्रीय कैबिनेट सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पीके सिन्हा को पीएम मोदी का विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया था. फिलहाल आईएएस अधिकारी पीके मिश्रा पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव हैं, जबकि एस गोपालकृष्णन, अरविंद श्रीवास्तव और पी अमुधा अतिरिक्त सचिव हैं और रुद्र गौरव श्रेष्ठ, सी श्रीधर और रोहित यादव PMO में संयुक्त सचिव हैं.

Related posts

‘देश में नया विकल्प बनना चाहिए’, दिल्ली में पुराने रंग में दिखे लालू यादव

MP SIDHI NEWS TEAM

दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में 3194 नए मरीज, 1 मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

देश में अचानक कोरोना के मामलों ने तेजी पकड़ी, दिल्‍ली में कोरोना के 1,313, महाराष्‍ट्र में 5,368 केस, ओमीक्रोन से देश में पहली मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!