
सीधी। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने लापता हुई युवती को 24 घंटों के भीतर ढूंढ़कर वैधानिक कार्यवाही के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।
खबर यह भी है👉👉👉 अचानक बाढ़ का पानी आने से डूबकर दो बहनों की मौत, एक लापता; झाड़ियों में फंसने से 6 साल की बच्ची बची
मामला
मामला थाना कोतवाली में एक परिजन ने रिपोर्ट किया की उनकी बेटी घर से लापता है जिसे रिश्तेदारियों में पता करने पर उसका कहीं भी पता नहीं लग रहा है तथा उसका फोन भी बंद है , जिसपर मामला गम्भीर होने की वजह से तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा सहायक उप निरीक्षक नीरज साकेत के नेतृत्व में टीम गठित कर गुम हुई युवती के पता तलाश हेतु रवाना की गई। टीम ने स्वयं के विवेक एवं कौशल तथा साईबर सेल सीधी की सहायता से गुमशुदा युवती को 24 घंटों के भीतर थाना बहरी क्षेत्र से दस्तयाब कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।
खबर यह भी है👉👉👉 कश्मीर: सोपोर में लश्कर आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान समेत 4 लोगों की मौत
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक नीरज साकेत, आर0 शांतनु मिश्रा ,कमलेश प्रजापति , साईबर सेल से प्रदीप मिश्रा तथा थाना प्रभारी बहरी- राजेश पांडेय एवं प्रधान आर0 विजय का विशेष योगदान रहा है।

1 comment
[…] खबर यह भी है👉👉👉 कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा युवती को महज … […]