32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पति का कटा चालान तो पत्नी हुई आगबबूला, चप्पल उठाकर एसडीएम को दौड़ी मारने,पति पत्नी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के चलते लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का पालन करा रहे प्रशासनिक अधिकारी से अभद्रता किए जाने का एक और मामला सामने आया है। घटना अशोकनगर के चंदेरी की है वहीं चंदेरी जिसकी साड़ियां मशहूर हैं । जहां गुरुवार की शाम एक महिला ने जमकर हंगामा करते हुए एसडीएम के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें अपशब्द कहे इतना ही नहीं महिला ने एसडीएम पर चप्पल तक तान दी पुलिसकर्मी ने महिला को रोकने की कोशिश की तो उसे बार बार चप्पल मारी। महिला पति का चालान काटे जाने से नाराज थी और उसने बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा किया महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। 

खबरें और भी 👉👉👉 पौधा लगाएँ, फोटो अपलोड करें और मुख्यमंत्री से अवार्ड पाएँ,जन-सहभागिता से वृक्षारोपण के लिए अंकुर कार्यक्रम : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह.

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,चंदेरी एसडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुवार शाम पुलिस टीम के साथ शहर के ढोलिया दरवाजे के पास कोरोना कर्फ्यू व कोविड नियमों का पालन करवा रहे थे उसी दौरान पवन सोनी नामक युवक स्कूटी पर जा रहा था पुलिस ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए जैसे ही उसे रोका उसके कागज दिखाने को कहा तो शख्स ने बदसलूकी शुरु कर दीमौके पर मौजूद एसडीएम ने शख्स को समझाया लेकिन वो अभदता करता रहा। पुलिस ने उसका चालान काट दिया।बताते हैं कि चालान के साथ ही कुछ अति उत्साही साहब ने युवक की स्कूटी की लाइट भी फोड़ दी।उसके बाद शख्स घर पहुंचा तो उसकी स्कूटी की लाइट टूटी थी जिसे देखकर पत्नी हेमलता सोनी भड़क गई। पति ने सारी घटना अपनी पत्नी को बताई फिर क्या गुस्से में महिला मौके पर पहुंच गई जहां पर उन्होंने जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर मौजूद एसडीएम को चप्पल से मारने की कोशिश की।

खबरें और भी 👉👉👉 कटनी में 12 पौधों का 26 किलो 350 ग्राम गांजा पुलिस ने किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार.


महिला पहले तो पुलिसकर्मियों से उलझ गई और फिर एसडीएम के साथ भी अभद्रता करते हुए उन्हें जमकर अपशब्द कहे। विवाद कर रही महिला ने एसडीएम को मारने के लिए चप्पल तक तान ली और पुलिसकर्मियों के रोकने के बावजूद बार-बार एसडीएम को मारने की कोशिश की। इस दौरान महिला को रोकने की कोशिश कर रहे एक पुलिसकर्मी को महिला ने बार-बार चप्पल भी मारी। काफी देर तक हुए इस हंगामे के चलने के कारण पुलिसकर्मी एसडीएम को गाड़ी में बैठाकर ले गए तब कहीं जाकर हंगामा शांत हो पाया। एसडीएम पर महिला के चप्पल तानने की घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल पर कैद किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

खबरें और भी 👉👉👉 मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) महामारी घोषित, जारी किया गया आदेश.


वहीं महिला का आरोप है कि एसडीएम और पुलिसकर्मियों ने मेरे पति को डंडे से मारा उनके पैर पर चोट लगी और स्कूटी भी टूट गई। वहीं इस मामले पर एसडीएम का कहना है कि कलेक्टर के निर्देश पर चेकिंग की जा रही थी। शख्स बाजार में घूम रहा था, गाड़ी रोकने की कोशिश की तो उन्होंने अपनी स्कूटी मुझ पर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया लेकिन वह लगातार अभद्रता करता रहा जिसके बाद हमने उनका चालान बनाकर जाने दिया। इसके बाद उसकी पत्नी ने मुझ से अभद्रता की।

खबरें और भी 👉👉👉 कोरोना के सफाया के लिए सभी वैक्सीशन के साथ 2 गज की दूरी और मास्क का पालन करें -प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक आवेदन तहसील कर्मचारी द्वारा पुलिस को दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और दंपति को गिरफ्तार कर लिया।चंदेरी में उक्त महिला एवं उसके पति पर 353, 294, 323,  504, 188, 270, 332, 186 एवं 34 आईपीसी,  51(1) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं 71(1) मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ अधिनियम 1994 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

Related posts

मप्र पंचायत चुनाव: अब केंद्र सरकार ने लगाई SC में याचिका, 3 जनवरी को सुनवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में अगले साल होंगे नगरीय निकाय चुनाव

MP SIDHI NEWS TEAM

धार-अशोकनगर में 24 मई की सुबह 6 बजे और रतलाम में 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!