
कटनी जिले के स्लीमनाबाद के सालेभार गांव के एक खेत में लहलहा रही गांजे की फसल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जब्त किया गया गांजा करीब 26 किलो 350 ग्राम है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 26 हजार रुपए आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने गांजे की फसल उगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
स्लीमनाबाद थाने के टीआई अजय सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सालेभार गांव के पास स्थित विनोद गर्ग के खेत के बगल में गांजे की फसल लगाई गई है । मुखबिर के सूचना के अनुसार स्लीमनाबाद पुलिस टीम बनाकर सालेभार गांव पहुंची। जहां बताए गए खेत में पुलिस को गांजे की फसल लहलहा ती हुई मिली । जिस खेत में गांजे की फसल लगाई गई थी वह खेत राखी गांव निवासी सत्य काम पटेल का था। सत्यकाम पटेल के खेत से 12 पौधे गांजे के मिले जिसकी कीमत ₹26000 आंकी गई जिसका वजन 26 किलो 350 ग्राम है। पुलिस द्वारा आरोपी सत्यकाम पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह उनके ऊपर नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला कायम कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने गांजा पकड़ने और कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

3 comments
[…] खबरें और भी 👉👉👉 कटनी में 12 पौधों का 26 किलो 350 ग्राम गांजा…. […]
[…] खबरें और भी 👉👉👉 कटनी में 12 पौधों का 26 किलो 350 ग्राम गांजा…. […]
[…] खबरें और भी 👉👉👉 कटनी में 12 पौधों का 26 किलो 350 ग्राम गांजा…. […]