29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ मनाया गया बीजेपी नेता का जन्मदिन, जुर्माने के साथ होम आइसोलेशन की मिली सजा

कटनी. लॉकडाउन में छूट मिलते ही नेता फिर बेकाबू होने लगे हैं। कोरोना गाइडलाइन भूल भीड़ भी जुटाने लगे हैं। मध्य प्रदेश के कटनी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष को जन्मदिन मनाना महंगा पड़ गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने अपना जन्मदिन धूमधाम से लोगों की भीड़ के बीच मनाया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. द्विवेदी पर प्रशासन ने 10 हजार का जुर्माना लगा दिया।

खबर यह भी है👉👉👉 पशुपति पारस बने लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय दल के नेता, लोकसभा अध्यक्ष ने दी मान्यता

गौरतलब है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी का रविवार को जन्मदिन था। इस मौके पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गईं। नेता का जन्मदिन मनाने के लिए सड़क पर मंच सजाया गया। यहीं केक काटा गया. जबरदस्त भीड़ में न किसी के चेहरे पर मास्क था और न ही किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। सभी ने जिलाध्यक्ष को गले लगाकर बधाई दी और केक खिलाया।

खबर यह भी है👉👉👉 लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को चाचा ने किया पार्टी से बाहर‚ खुद बने संसदीय दल के नेता

इतना लगा जुर्माना

इस बीच किसी ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी कि द्विवेदी जन्मदिन मना रहे हैं और जमकर आतिशबाजी हो रही है। यह सुनकर अधिकारी मौक पर पहुंचे। शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव और थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे ने मामले की जांच की। इसमें पता चला कि वायरल वीडियो में रूल ऑफ सिक्स का उल्लंघन हुआ है। मामले में तहसीलदार ने मृदुल द्विवेदी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसे रेड क्रॉस में जमा कराया गया है। वहीं वीडियो में उपस्थित समस्त संबंधितों को 7 दिन तक होम आईसोलेशन में रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related posts

11 से 31 मार्च तक जिले में रहेगी लाईफ लाईन एक्सप्रेस -कलेक्टर

MP SIDHI NEWS TEAM

‘ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है, मरीजों की भर्ती नहीं हो सकेगी’ हॉस्पिटल ने लगाया बोर्ड

MP SIDHI NEWS TEAM

स्कूल शिक्षा विभाग की तैयारी, 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए होगा बड़ा निर्णय

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!