32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

राजस्थान,उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से यात्री बसों के आवागमन पर लगी पाबंदी हटी,अभी महाराष्ट्र से बंद रहेगा आवागमन

कोरोना संक्रमण के चलते मध्य प्रदेश की सीमावर्ती राज्यों के साथ परिवहन पर लगाई गई पाबंदी को सरकार ने हटा लिया है। केवल महाराष्ट्र के साथ प्रदेश का आवागमन आगामी आदेश तक बंद रहेगा।अपर परिवहन आयुक्त अरविन्द सक्सेना द्वारा जारी आदेश के अनुसार 22 जून तक सिर्फ महाराष्ट्र राज्य के साथ आवागमन पर पाबंदी जारी रहेगी।प्रदेश में कोरोना अनलॉक की दिशा में एक बड़ा कदम और उठाया गया है। पिछले तीन महीने से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से यात्री बसों के आवागमन पर लगी पाबंदी को सरकार ने हटा लिया है।

खबर यह भी है👉👉👉 अनलॉक मध्यप्रदेश : गृह मंत्रालय द्वारा नई गाइडलाइन जारी,30 जून तक के लिए तय की गई

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर अब 0% के करीब आने को है, इसे देखते हुए यात्री आवागमन की सुचारू व्यवस्था को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। लेकिन महाराष्ट्र के कई स्थानों पर अभी भी कोरोना संक्रमण बरकरार है और मध्यप्रदेश उसको बचा रहे, इसलिये सरकार ने यह निर्णय लिया है। 22 जून के बाद इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाएगा और यदि महाराष्ट्र की स्थितिया सामान्य रहती हैं तो महाराष्ट्र के साथ भी आवागमन एक बार फिर सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा।

खबर यह भी है👉👉👉 पुलिस महानिरीक्षक तथा उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा पहुंचे सीधी

Related posts

इंदौर: ट्रेन में बम की फर्जी सूचना देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

दिग्विजय ने अमित शाह और संघ की तारीफ कर चौंकाया, जानिए क्या है पूरा मामला

MP SIDHI NEWS TEAM

सगाई से तीन दिन पहले क्लर्क युवती की हत्या, मारकर घर की टंकी में फेंका

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!