24.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

जबलपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने; करोना कर्फ्यू चेकिंग के दौरान फोड़ा महिला का सिर,मासूम को जानवरों की तरह पीटा

जनता कर्फ्यू में जनता को पीटने से मध्य प्रदेश की पुलिस कहीं से भी बाज नहीं आ रही है। ताजा मामला संस्कारधानी जबलपुर का है। जहां पर की पुलिस ने लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए ना सिर्फ एक महिला का सर फोड़ दिया बल्कि एक मासूम बच्चे को भी जानवरों की तरह पीटा। चेकिंग के दौरान स्वजन के साथ घर जा रही महिला का सिर फूटने की घटना से शनिवार को रामपुर तिराहे पर बवाल मच गया। महिला व उसके स्वजन ने आरोप लगाया कि वाहन चेकिंग के नाम पर महिला पुलिस कर्मी ने डंडे से उसका सिर फोड़ दिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस की जब इस बर्बरता का कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने उल्टा उन पर ही मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी  👉👉👉 कलेक्टर ने युवक को सरेआम मारा थप्पड़, तोड़ा मोबाइल,कलेक्टर ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश.

महिला का फोड़ा सिर
बताया जा रहा है एक महिला जब मोटरसाइकिल में सवार होकर ग्वारीघाट तरफ जा रही थी। तभी रामपुर चोराहे में चैकिंग कर रही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।जब बाइक नही रुकी जिसके बाद महिला पुलिस कर्मी ने डंडा फेंककर उस पर हमला कर दिया। डंडा मोटरसाइकिल में सवार महिला के सिर पर लगा जिससे वह लहूलुहान हो गई। इस घटना से आक्रोशित महिला, उसके स्वजन समेत तमाम लाेग मौके पर हंगामा करने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस की इस कार्यवाही का वीडियो भी बनाया। इधर थाना प्रभारी का कहना था कि महिला मोटरसाइकिल से गिर गई थी। जिस कारण से उसे चोट आई है।

इधर, गोरखपुर थाना प्रभारी सारिका पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से गिर जाने के कारण किसी महिला के घायल होने की सूचना मिली थी।

खबरें और भी  👉👉👉 पति का कटा चालान तो पत्नी हुई आगबबूला, चप्पल उठाकर एसडीएम को दौड़ी मारने,पति पत्नी गिरफ्तार.

अधारताल में मासूम को पुलिस ने मारा
गोरखपुर थाना पुलिस के बाद पुलिस की बर्बरता की दूसरी घटना का मामला अधारताल थाना पुलिस का सामने आया है जहाँ फल का ठेला लगाने वाले एक मासूम के साथ पुलिस ने हैवानों जैसा बर्ताव किया है। पुलिस ने न सिर्फ मासूम बच्चे के साथ मारपीट की बल्कि उसका ठेला भी पलटा दिया। वही पुलिस की इस कार्यवाही का जब एक स्थानीय युवक ने विरोध किया तो अधारताल थाना पुलिस ने उस युवक पर ही धारा 353 लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोरोना संक्रमण में लॉक डाउन का पालन करवाने के नाम पर जबलपुर पुलिस का इस तरह से अमानवीय चेहरा आए दिन सामने आ रहा है। ऐसे में अब जरूरत है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस तरह के मामले को संज्ञान लेकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करें क्योकि पुलिस की इस तरह की कार्यवाही से हो सकता है कि आम जनता में पुलिस के प्रति सम्मान नही ख़ौफ़ पैदा होने लगे।

खबरें और भी  👉👉👉 विधायक की भतीजी की धूमधाम से शादी,बारात से पहले पहुंचीं SDM,प्रतिबंध में बेटी की शादी करने वाले विधायक के भाई सहित टेंट संचालक पर केस दर्ज.

नागरिकों को यह ध्यान रखना होगा की तीसरी लहर की चेतावनी जारी हो चुकी है-पुलिस अधीक्षक जबलपुर
इधर, शनिवार को सुबह से शाम तक पुलिस ने सड़कों पर बेवजह घूमते मिले 309 लापरवाहों को अस्थाई जेलों में भेजा। 68 व्यापारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की। शारीरिक दूरी व मास्क के निर्देशों की अवहेलना करने वाले 3 हजार 325 लोगाें पर कार्रवाई कर 3 लाख 34 हजार 800 रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोगों में जागरुकता आई है और वे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रोटोकाल का पालन कर रहे हैं। परंतु अब भी कुछ नागरिक व व्यापारी लापरवाही कर रहे हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए नागरिकों का जागरूक होना आवश्यक है। भले ही संक्रमण की रफ्तार घटी है परंतु नागरिकों को यह ध्यान रखना होगा की तीसरी लहर की चेतावनी जारी हो चुकी है।

Related posts

दिनदहाड़े युवती के अपहरण का मामला, प्रेमी ने ही दिया घटना को अंजाम

MP SIDHI NEWS TEAM

वीडियो कॉल के माध्यम से साइबर एक्स्टोर्शन कर विधायक को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र पंचायत चुनाव के निरस्त होने के बाद शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

महामारी अधिनियम के प्रावधानों का उपयोग कर निगरानी, पहचान और इलाज की व्यवस्था करे सरकार , ब्लैक फं May 23, 2021 at 4:20 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 जबलपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया …. […]

Reply
दरवाजे पर बारात, मंडप से भागी दुल्हन,SP से बोले प्यार के दुश्मनों से हमारी जान को खतरा है, हम दोनों क May 23, 2021 at 5:02 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 जबलपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया …. […]

Reply
12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को ले May 24, 2021 at 10:00 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 जबलपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया …. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!