30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पौधा लगाएँ, फोटो अपलोड करें और मुख्यमंत्री से अवार्ड पाएँ,जन-सहभागिता से वृक्षारोपण के लिए अंकुर कार्यक्रम : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

पर्यावरण को स्वच्छ और प्राणवायु से समृद्ध बनाना है कार्यक्रम का उद्देश्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन-जन के सहयोग से प्रदेश के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर पर्यावरण को स्वच्छ और प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध करने के उद्देश्य से अंकुर कार्यक्रम आरंभ किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए जन-सामान्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पौधा लगाने वाले चयनित विजेताओं को प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

खबरें और भी 👉👉👉 मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) महामारी घोषित, जारी किया गया आदेश.

कार्यक्रम में भाग लेने की प्रक्रिया

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गूगल प्ले-स्टोर्स से ‘वायुदूत एप’ डाउनलोड कर पंजीयन करना होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले व्यक्ति को स्वयं के संसाधन से कम से कम एक पौधा लगाकर, पौधे की फोटो एप के माध्यम से लेकर अपलोड करनी होगी। पौधा लगाने के तीस दिन बाद फिर से पौधे की नई फोटो एप पर अपलोड कर सहभागिता प्रमाण-पत्र डाउन लोड किया जा सकेगा। जिलेवार चयनित विजेताओं को प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा, जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा।

खबरें और भी 👉👉👉 कटनी में 12 पौधों का 26 किलो 350 ग्राम गांजा पुलिस ने किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार.

सभी जिलों में होंगे नोडल अधिकारी और वेरिफायर

अंकुर कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन द्वारा पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एपको) नोडल एजेंसी बनाया गया है। जिला कलेक्टर इस कार्य के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। जिला नोडल अधिकारी द्वारा आवश्यकतानुसार स्थानीय वेरिफायर का नामांकन कर ‘वायुदूत एप’ में उनकी प्रवृष्टि की जायेगी।

खबरें और भी 👉👉👉 कोरोना के सफाया के लिए सभी वैक्सीशन के साथ 2 गज की दूरी और मास्क का पालन करें -प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय.

कम्प्यूटराइज लाटरी द्वारा होगा विजेताओं का चयन

जिले में जन-अभियान परिषद के स्वयंसेवक, महाविद्यालयों के ईको क्लब प्रभारी तथा राष्ट्रीय हरित कोर योजना के मास्टर ट्रेनर में से वेरिफायर नामांकित किये जायेंगे। जिला स्तर पर कुल प्राप्त प्रविृष्टियों का 10 प्रतिशत अथवा 200 जो भी कम हो का रेंडम आधार पर जिला स्तर पर वेरिफायर्स से सत्यापन कराया जायेगा। जिला स्तर पर कुल प्राप्त हुई प्रविृष्टियों में से कम्प्यूटराइज लाटरी द्वारा विजेताओं का चयन किया जायेगा। विजेताओं की सूची ‘वायुदूत एप’ में अपलोड की जायेगी।

Related posts

सुधीर सक्सेना बने मप्र के नए डीजीपी

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना की तीसरी लहर: देश फिर लॉकडाउन के मुहाने पर, तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में 167 पुलिसकर्मियों के तबादले

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

पति का कटा चालान तो पत्नी हुई आगबबूला, चप्पल उठाकर एसडीएम को दौड़ी मारने,पति पत्नी गिरफ्तार - MP Sidhi News May 22, 2021 at 11:21 pm

[…] खबरें और भी 👉👉👉 पौधा लगाएँ, फोटो अपलोड करें और मुख्यमं…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!