32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

कलेक्टर ने युवक को सरेआम मारा थप्पड़, तोड़ा मोबाइल,कलेक्टर ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश

सूरजपुर, छत्तीसगढ़ : कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के दौरान सूरजपुर कलेक्टर के द्वारा चेकिंग के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का मामला लगातार सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा के द्वारा युवक से पूछा गया कि कहां गए क्यों घूम रहे हो उसके बाद युवक ने कलेक्टर को बताया की पर्ची लेकर इलाज कराना किया था जिसके बाद कलेक्टर रणवीर शर्मा ने युवक के मोबाइल में पर्ची दिखाने के दौरान युवक के मोबाइल को लेकर सड़क मैं पटक दिया उसके बाद युवक को जोरदार तमाचा जड़ दिया। वहीं, पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी। इसका विरोध होने के बाद कलेक्टर रणबीर शर्मा ने इस पर माफी मांगी है।

खबरें और भी 👉👉👉 पति का कटा चालान तो पत्नी हुई आगबबूला, चप्पल उठाकर एसडीएम को दौड़ी मारने,पति पत्नी गिरफ्तार.

सूरजपुर जिले में कोरोना अपनी कहर बरपा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार पिछले 5 दिन में यहां 32 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 8 हजार 154 लोगों की कोरोना जांच में 2 हजार 273 लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिविटी रेट करीब 23 प्रतिशत रही। इन 5 दिन अर्थात सोमवार से शुक्रवार तक औसतन हर दिन 455 व्यक्ति संक्रमित हुए। सूरजपुर प्रशासन द्वारा सप्ताह में 5 दिन कुछ छूट दी गई है, जबकि शनिवार व रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन चोषित किया गया है। संपूर्ण लॉकडाउन के पहले दिन प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी सड़कों पर नियम का पालन कराने निकले।

खबरें और भी 👉👉👉 कटनी में 12 पौधों का 26 किलो 350 ग्राम गांजा पुलिस ने किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार.

मामला
दरअसल कलेक्टर रणबीर शर्मा खुद से एक बाइक सवार को रोककर बाहर निकलने का कारण पूछा और जवाब सुनने के दौरान ही उन्होंने उस लड़के का मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया और एक थप्पड़ जड़ दिया। जबकि लड़का बार बार ये कह रहा है कि वो जरूरी काम से घर से निकला था, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। ये मामला शनिवार दोपहर का है।जानकारी के अनुसार नया बाजार पारा निवासी अशोक अग्रवाल के बेटे अमन अग्रवाल के हुई मारपीट अत्यंत निंदनीय है मिली जानकारी के अनुसार अमन की दादी सूरजपुर कोविड होस्पिटल में भर्ती है और अमन अपनी दादी की देखरेख में लगा था और अशोक अग्रवाल जो अपनी माँ के साथ अस्पताल में साथ में है अमन अपने पापा और दादी के लिए खाना लेकर जा रहा था लेकिन कलेक्टर अपने दबंगई एवम हेकड़ी में उसकी एक भी नही सुनी और दे दना दन पहले खुद फिर पीएसओ उसकी पिटाई करवा दी एवम उसका मोबाईल ज़मीन पर पटक कर तोड़ दिया फिर मोबाइल बाईक ज़ब्त कर लिया गया। कलेक्टर के इस तरह के बर्ताव से सूरजपुर जिले में आम जनता काफी आक्रोशित है।

खबरें और भी 👉👉👉 शहडोल कलेक्टर उदासीनता और शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव और पटवारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित.

मैं क्षमाप्रार्थी हूँ-कलेक्टर
थप्पड़ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वहीं लोगों में कलेक्टर के खिलाफ आक्रोश नजर आया। वहीं कुछ घंटों के बाद कलेक्टर ने इस घटना को लेकर माफी मांगी। वीडियो जारी कर कलेक्टर ने कहा कि सालभर से मैं और मेरा पूरा अमला मेहनत कर रहा है। मैं मेरे माता पिता भी कोविड की चपेट में आये थे। इसे भली-भांति समझता है। व्यक्ति पर शारीरिक रूप से क्या बीतती है। किसी के अपमान करने का मेरा मकसद नहीं था, आवेश में आकर मैने हाथ उठाया जिसके लिए मैं क्षमापार्थी हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया खेद
वही पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि किसी भी अधिकारी या शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार नहीं है। मैं इस घटना से क्षुब्ध हूं। मैं नवयुवक और उसके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूं। उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है यह बेहद दुखद और निंदनीय है । छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कलेक्टर रणवीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

मामले को IAS एसोसिएशन ने भी संज्ञान में लिया
वही सूरजपुर कलेक्टर का युवक को थप्पड़ मारने वाला वीडियो मामले को IAS एसोसिएशन ने भी संज्ञान में लिया . IAS एसोसिएशन ने लिखा कि IAS एसोसिएशन कलेक्टर सूरजपुर, छग के व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। कलेक्टर सूरजपुर का व्यहार अस्वीकार्य है। यह सेवा और सभ्यता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। सिविल सेवकों को सहानुभूति रखनी चाहिए।

IAS गौरव कुमार सिंह सूरजपुर के नए कलेक्टर
छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया। रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया ।वहीं थप्पड़ कांड के बाद रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव(प्रतीक्षारत) के पद पर पदस्थ किया गया।

Related posts

शोले के रहीम चाचा जैसी हो गई है कांग्रेस- दुर्गा दास उईके सांसद

MP SIDHI NEWS TEAM

कपिल सिब्बल के बाद संदीप दीक्षित ने भी बोला गांधी परिवार पर हमला, कहा- पार्टी में कोई बड़ा लीडर नहीं बचा

MP SIDHI NEWS TEAM

पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, राज्यों में कोरोना के हालात की करेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!