25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

आज 5171 पॉजिटिव, सिंधिया स्कूल के 8 कर्मचारी भी संक्रमित

मध्य प्रदेश में दिनों दिन कोरोना के आंकड़ों में कमी आ रही है।  फरवरी 2022 महीने में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 हजार के नीचे पहुंच गई है। आज 6 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 5171 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update Today) और 9 की मौत दर्ज की गई है, जिसके बाद MP में एक्टिव केसों की संख्या 44 हजार (MP Corona Active Case) के पार गई है। राहत की बात ये है कि 8373 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे है। वर्तमान में संक्रमण दर 6.75% के आसपास और रिकवरी रेट 90.81% बना हुआ है।

आज 6 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 5171 नए कोरोना पॉजिटिव में से इंदौर में 589, भोपाल में 1167, ग्वालियर में 126, जबलपुर में 302,दमोह में 133, होशंगाबाद में 112, खरगोन-रायसेन में 117-117, सागर में 198, सीहोर में 133, सिवनी में 109, विदिशा में 153 बाकी अन्य जिलों में मिले है। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 44778 हो गई है। इसके साथ ही 6 मौते दर्ज की गई है, जिसमें इंदौर में 3, भोपाल में 1, सतना, जबलपुर में 1-1 मौत रिपोर्ट हुई है।

ग्वालियर में किले स्थित सिंधिया स्कूल (Gwalior Scindia School) में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 8 और कर्मचारियों शामिल है। इन सभी में बुखार व सर्दी और खांसी की शिकायत थी, जिसके चलते जांच कराई तो संक्रमित पाए गए। सिंधिया स्कूल में अबतक करीब 150 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Medical Education Minister Vishwas Kailash Sarang) को काटजू चिकित्सालय से 5 वैक्सीनेशन वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और चिकित्सालय में स्क्रीनिंग और ओरियंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत की।केयर संस्था और इण्डसइंड बैंक के सहयोग से 5 वैक्सीनेशन वेन की शुरुआत भोपाल में की गई। यह वेन 50 से अधिक हितग्राही को एक स्थान पर वैक्सीन लगाकर दूसरे स्थान के लिए आगे बढ़ेगी। भोपाल के साथ इस तरह की वेन बड़वानी, विदिशा और ग्वालियर में भी शुरू की गई है।

मंत्री सारंग ने बताया कि काटजू अस्पताल में वैक्सीनेशन सेंटर पर स्क्रीनिंग और ओरियंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत भी की गई है। इसमें वैक्सीन लगवाने के बाद आधा घंटा रेस्ट टाइम का उपयोग कर लोगों का ओरियंटेशन किया जाएगा। वैक्सीन लगवाने वाले हितग्राही को ब्लड प्रेशर, शुगर और BMI की जाँच के साथ ही महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और ओरल कैंसर की जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस ओरियंटेशन प्रोग्राम से बीमारियों की रोकथाम की जानकारी मिलेगी। इसके लिए हेल्थ फेसिलिटेशन कार्ड और स्वस्थ जीवन का उपयोगी संदेश उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Related posts

पंचायत चुनाव पर बड़ी अपडेट, राज्य निर्वाचन आयोग के बड़े निर्देश, बदला प्लान, इस तरह होंगे मतदान

MP SIDHI NEWS TEAM

उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 2150 पदों पर होगी भर्ती

MP SIDHI NEWS TEAM

मुठभेड़ में पुलिस ने आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!