24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना के सफाया के लिए सभी वैक्सीशन के साथ 2 गज की दूरी और मास्क का पालन करें -प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय

किल कोरोना अभियान की वर्चुअल बैठक सम्पन्न

सीधी । वर्तमान समय मे कोरोना महामारी से पूरा देश,प्रदेश लड़ाई लड़ रहा है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा वर्तमान समय मे पूरे प्रदेश में किल कोरोना अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले में कार्यक्रम की समीक्षा के लिये भाजपा प्रदेश के मंत्री एवं अभियान के जिले के प्रभारी राजेश पांडेय, रीवा शहडोल संभाग के संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन एवं सीधी जिले के जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री और सीधी सिंगरौली के प्रभारी राजेश पाण्डेय ने कहा कि कोरोना को प्रदेश से मिटाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का वैक्सीनेशन आवश्यक है । वैक्सीनेशन के साथ दो गज की दूरी और मास्क जरूरी है । सेवा ही संगठन भाग दो के माध्यम से हमारे सभी कार्यकर्ता जनता की सेवा में तल्लीन है । जागरूक के लिए घर घर दस्तक जरूरी है । प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किल कोरोना अभियान के सारथी बनें ।

खबरें और भी 👉👉👉 शहडोल कलेक्टर उदासीनता और शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव और पटवारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश के महामंत्री एवं चुरहट के विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र दवाई भी कडाई भी का पालन करते हुए कोरोना किल अभियान को सफल बनायें । स्व्य सुरक्षित रहें औरों को भी सुरक्षित बनाएं । भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इस कोरोना ने कई अपनों की जान ले चुका है । जिससे पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है । हम सभी को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए हौसला और घोसला मत छोडिए ।कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इसकी चिंता हमारे सभी कार्यकर्ता कर रहे हैं । सम्भागिय संगठन मंत्री श्याम महाजन ने जिले भर में चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए किल कोरोना अभियान को और गति प्रदान करने की बात कहीं ।

खबरें और भी 👉👉👉 मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) महामारी घोषित, जारी किया गया आदेश.

लोकसभा क्षेत्र सीधी की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रीति पाठक ने समस्त जनता जनार्दन का आह्वान किया है कि वे किल कोरोना अभियान के वाहक बनें । सभी वैक्सीशन के राष्ट्रीय अभियान में सहभागी हो । धौहनी के विधायक कुँवर सिंह टेकाम ने कहा कि जनता की सेवा में पार्टी और सरकार स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी । बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी ने किया ।

खबरें और भी 👉👉👉 कोरोना ने छीना पति, अब जमीन हड़पना चाह रहा है परिवार, वृद्ध बेवा महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार.

बैठक में अपेक्षित मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ बिक्रम सिंह चौहान, जिले के जिला पदाधिकारी रामप्रसाद बैस, डॉ राकेश गौतम ,डा यू के श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र सिंह, सुधीर शुक्ला, संजय सिंह चौहान, हीरा बाई सिंह,डा देवेंद्र त्रिपाठी, नीलम पांडे, अंजू पाठक, नरेंद्र सिंह, रविचन्द्र सिंह परिहार,  राम कुमार साहू,सुरेंद्र मणि दुबे, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, सरस्वती बहेलिया, सुरेश सिंह चौहान, बाबू लाल कुशवाहा, शिवदान साकेत जिले के सभी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, पुनीत पांडे, राजेश्वर पटेल, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, सुखनंदन पटेल, गजेंद्र सिंह, प्रदीप शुक्ला, संजय सिंह, सूर्य प्रताप सिंह ,कृष्ण लाल पयासी, प्रवीण तिवारी, राज कुमार तिवारी, कपूर चल साहू, सिद्धार्थ गौतम सभी महामंत्री  वर्चुअल बैठक में उपस्थित रहे और मण्डल में चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।बैठक के अंत में कोरोना काल में दिवंगत हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित की गई ।

Related posts

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 127 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 199 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष- करें योग,रहे निरोग

MP SIDHI NEWS TEAM

नामांत्रण के एवज में पटवारी मांग रहा था 5 हजार रुपए, लोकायुक्त पुलिस ने सीधी कलेक्ट्रेट के सामने दलाल सहित धर दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!