24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की : कहा एग्रेसिव स्ट्रेटेजी अपनाकर कोरोना को समाप्त करें,मोबाइल टेस्टिंग यूनिट करें चालू

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्री, प्रभारी अधिकारी तथा सभी संबंधित उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए एक नकली स्लॉट का मामला भी सामने आया है। उन्होंने इस संबंध में तुरंत जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहाँ-जहाँ किसान गेहूँ, चने के उपार्जन से शेष रह गए हैं, उन खरीदी केन्द्रों पर खरीदी चालू रखी जाए।

👉👉👉 सभी जिला चिकित्सालयों में स्थापित करें “पोस्ट कोविड वॉर्ड”,ब्लैक फंगस के लक्षणों पर रखें नजर – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी.

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर श्योपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। उन्होंने मध्यप्रदेश में कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने प्रदेश में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन आदि की उपलब्धता तथा श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाओं एवं अधोसंरचना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

👉👉👉 विधायक को ही लगा दिया नकली रेमडेसिविर : मैं नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन आपूर्ति का भुक्तभोगी, प्रत्यक्षदर्शी एवं पीड़ित हूं : जालम सिंह पटेल भाजपा विधायक.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना प्रकरणों में निरंतर गिरावट जारी है। संक्रमण लगातार कम हो रहा है तथा बड़ी संख्या में रोज मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। किल कोरोना अभियान में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एक-एक मरीज की पहचान कर उसका इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम एग्रेसिव स्ट्रेटेजी अपनाकर कोरोना को प्रदेश से शीघ्र समाप्त करें। शहरों एवं ग्रामों में मोबाइल टेस्टिंग यूनिट प्रारंभ करें तथा एग्रेसिव टैस्टिंग की जाए। अधिक से अधिक टेस्ट किए जाए। एक भी मरीज छूटे नहीं यह सुनिश्चित करें। साथ ही वैक्सीनेशन कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जाए।

👉👉👉 भाजपा सांसद का चौंकाने वाला अंदाज:कोविड सेंटर के शौचालय को हाथों से किया साफ, वीडियो वायरल.

9 जिलों में 5 % से कम तथा 25 जिलों में 10% से कम पॉजिटिविटी

प्रदेश के 9 जिलों में 5% से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी है, वहीं 25 जिलों में 10% से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी है। गुना, छिंदवाड़ा, भिंड, बड़वानी, बुरहानपुर, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा में 5% से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी है तथा इन जिलों सहित होशंगाबाद, देवास, सतना, रायसेन, बालाघाट, राजगढ़, मंदसौर, विदिशा, मंडला, छतरपुर, टीकमगढ़, मुरैना, हरदा, श्योपुर, आगर-मालवा तथा निवाड़ी में 10 से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कम संक्रमण वाले सभी जिलों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण न्यूनतम होने पर झाबुआ एवं खंडवा जिलों को बधाई दी। झाबुआ में साप्ताहिक पॉजिटिविटी 0.8% तथा खंडवा में 0.2% है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यहां कोरोना संक्रमण शून्य करने के सघन प्रयास किए जाएं।

👉👉👉 मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहे क्लीनिक पर एसडीएम ने की छापामार कार्यवाही, दुकान को किया सील.

एक-दो दिन में प्रारंभ करें योजना का लाभ देना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में ऐसे बच्चे जिनके माँ-बाप दोनों का निधन कोरोना से हो गया है, उनके लिए बनाई गई योजना का लाभ देना 1-2 दिन में प्रारंभ कर दिया जाए। प्रदेश के 28 जिलों में 155 ऐसे बच्चे चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें योजना का लाभ दिया जाना है।

👉👉👉 भिंड में ग्वालियर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ : ग्वालियर से कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा.

कोरोना वॉलेंटियर्स को सम्मानित करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वॉलेंटियर्स को सम्मानित किया जाए। जबलपुर जिले की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 1925 करोना वॉलेंटियर्स सक्रिय है, जिनके द्वारा लावारिस कोरोना मरीजों का अंतिम संस्कार जैसे विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

Related posts

कलेक्टर ने डांटा तो जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने वाट्सएप पर भेज दिया इस्तीफा

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिसकर्मी ने ओवर लोड ई-रिक्शा रोका तो फाड़ दी वर्दी

MP SIDHI NEWS TEAM

नए साल में मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, आज 168 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, एक्टिव केसों की संख्या 600 के पार

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!