28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

15-16 मार्च से 9वीं-11वीं की परीक्षाएं

मध्य प्रदेश में मंगलवार 15 मार्च से कक्षा 9वी और 11वीं की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है।कक्षा 9वीं की परीक्षा 16 मार्च और कक्षा 11वीं की परीक्षा 15 मार्च से शुरू होंगी। 9वीं की परीक्षाएं 16 मार्च 2022 से शुरू होकर 12 अप्रैल 2022 तक होंगी और 11 वीं की परीक्षाएं 15 मार्च 2022 से शुरू होकर 13 अप्रैल 2022 तक चलेंगी।  जारी कार्यक्रम के हिसाब से परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:30 तक होंगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने पहले ही टाइम टेबल जारी कर दिया है।

सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद्(State Council of Open School Education)  द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग (school education department) द्वारा परीक्षाओं के संचालन के संबंध में सभी संभागीय अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।नकल प्रकरण रोकने के लिए उड़न दस्ते भी गठित किए गए हैं।संभाग स्तर के निरीक्षण के दलों के द्वारा सतत मॉनीटरिंग की जाएगी। इसमें यदि किसी भी विकासखण्ड में वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन में की जाएगी। अनुचित नकल प्रकरण पाए जाते हैं तो विकास खण्ड अधिकारी उत्तरदायी होंगे।

इन बातों का रखना होगा ध्यान

  • छात्र-छात्राओं को परीक्षा होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा केंद्रों पर कोविड-प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
  • परीक्षा कक्ष में सुबह 8.15 तक छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
  • सुबह 8:15 के बाद पहुंचने वाले छात्र छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा में पहुंचने वाले सभी परीक्षार्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
  • सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छात्र छात्राओं की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी
  • परीक्षार्थियों को हाथों को सेनेटाइज करना अनिवार्य होगा।
  • मंडल द्वारा संचालित परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले केवल दृष्टिहीन, मानसिक विकलांग एवं हाथ से लिखने में असमर्थ छात्रों को अतिरिक्त समय और अन्य सुविधाएं दी जाएगी।
  • लेखक चयन, विषय चयन,अतिरिक्त समय, परीक्षा शुल्क से छूट, कम्प्यूटर या टाइप रायटर चयन की सुविधाएं दी जाएंगी।
  • परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भी यह सुविधाएं दी जाएगी।
  • सभी परीक्षा कक्ष के बाहर हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी अपने साथ सेनेटाइजर और पानी की बॉटल ले जा सकेंगे।
  • स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • दिव्यांग परीक्षार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा दी जाएगी।
  • सभी दिव्यांग छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर ही मूल्यांकन कर अंक दिए जाने की सुविधा रहेगी।
  • बहुविकल्पीय प्रश्न नियुक्त किए गए बाह्य मूल्यांकन कर्ताओं के द्वारा तैयार किए जाएंगे।

Related posts

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला : CBSE की 10वीं की परीक्षाएं रद्द , सभी छात्र प्रमोट होंगे; 12वीं के एग्जाम टाले, इस पर फैसला 1 जून को

MP SIDHI NEWS TEAM

रिटायर्ड ASI ने थाने में फांसी लगाकर की आत्महत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने पहुंची पुलिस ने दुकानदार के सिर पर मारा डंडा निकला खून, भीड़ ने आरक्षक को जमकर लाठी-डंडों से पीटा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!