20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

विधायक को ही लगा दिया नकली रेमडेसिविर : मैं नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन आपूर्ति का भुक्तभोगी, प्रत्यक्षदर्शी एवं पीड़ित हूं : जालम सिंह पटेल भाजपा विधायक

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर सीट से भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहा है कि जब उन्हें अप्रैल में कोविड-19 हुआ तो उन्हें भी नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाये गये, जिससे उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन आपूर्ति का भुक्तभोगी, प्रत्यक्षदर्शी एवं पीड़ित हूं।’’ जालम सिंह पटेल केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल के छोटे भाई हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री चौहान से मांग की है कि नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले की जांच केन्द्रीय जांच दल से करायें। 

नरसिंहपुर विधायक ने आरोप लगाया है कि उन्हें भी जबलपुर में इलाज के दौरान 6 नकली इंजेक्शन लगाए गए हैं। जिस हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती किया गया था, वहां उन्हें कुल 12 इंजेक्शन लगे। इसमें 6 नकली थे। उन्होंने ने कहा कि नकली इंजेक्शन से कई मरीजों की मौत हुई है। मौत के इस अवैध कारोबार में कई राजनीतिक व्यक्ति, सिटी हॉस्पिटल जबलपुर का प्रबंधक और सरकारी अधिकारी शामिल हैं। जालम सिंह पटेल केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल के भाई हैं।

👉👉👉 नेशनल हाईवे 39 में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर.

जालम सिंह पटेल ने चौहान को 15 मई को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘मेरी दमोह उपचुनाव में ड्यूटी थी। चुनाव के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आ गया था। मैं अस्पताल में भर्ती हुआ। खून एवं सीटी स्कैन जांच की रिपोर्ट में चार से छह प्रतिशत फेफड़ों में संक्रमण का पता चला। मुझे 17 अप्रैल 2021 से 22 अप्रैल 2021 तक छह रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाया गये। इंजेक्शन लगाने के बाद भी मुझे खांसी-बुखार आती रही एवं ऑक्सीजन का स्तर घटता रहा।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोबारा अस्पताल में भर्ती हुआ। 25 अप्रैल को खून एवं सीटी स्कैन जांच की रिपोर्ट में फेफड़ों में 14 से 16 प्रतिशत तक संक्रमण बढ़ा हुआ आया। डॉक्टर टीम द्वारा मुझे पुन: छह रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाये गये।

👉👉👉 भिंड में ग्वालियर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ : ग्वालियर से कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा.

पत्र में विधायक ने सिटी अस्पताल को राजसात करते हुए उसे सरकारी कोविड सेंटर में तब्दील करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि सिटी हॉस्पिटल प्रबंधक और दोषियों से 5-5 लाख रुपए की राशि वसूल कर बतौर मुआवजा पीड़ित परिवारों को दिया जाए।

👉👉👉 मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहे क्लीनिक पर एसडीएम ने की छापामार कार्यवाही, दुकान को किया सील.

सीएम को पत्र में उन्होंने बताया है कि जबलपुर के आसपास 15 जिलों के लोग इलाज के लिए आते हैं। इन जिलों में भी नकली इंजेक्शन की सप्लाई की गई है। इसके चलते कई कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने पत्र में दावा किया कि वह खुद भुक्तभोगी हैं। उनके परिवार के दिनेश पटेल की 42 साल की उम्र में कोरोना से मौत हो गई। विधायक ने आग्रह किया है कि जबलपुर संभाग में एकमुश्त हजारों की संख्या में रेमडेसिविर इंजेक्शन किस-किस मद से, किन कंपनियों, व्यक्तियों, मेडिकल स्टोर्स, अस्पताल प्रबंधन या सीएमएचओ द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं, इसकी जांच हो।

👉👉👉 भाजपा सांसद का चौंकाने वाला अंदाज:कोविड सेंटर के शौचालय को हाथों से किया साफ, वीडियो वायरल.

पटेल ने कहा, ‘‘सिटी हॉस्पिटल जबलपुर एवं अन्य सहयोगियों द्वारा मरीज भर्ती होने से पहले एक लाख रूपये से पांच लाख रूपये तक जमा कराया जाता है। कितने दिन में कौन सा मरीज मृत होगा, यह अस्पताल प्रबंधन तय करता था। महोदय जबलपुर के इस रैकेट को आपने धाराशाई कर मौत के खेल को बंद किया है। इसलिए आपको सादर प्रणाम।’’

👉👉👉 कोरोना के कारण दिवंगत परिवारो का सहारा बनेगी शिवराज सरकार– इन्द्र शरण.

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘महोदय नकली इंजेक्शन के कारण अविश्वास का वातावरण बना हुआ है। अनेक प्रदेशों से नकली इंजेक्शन आपूर्ति हुए हैं। इसीलिए केन्द्रीय जांच टीम का सहयोग लिया जाये एवं पैसों की खातिर निर्दोष व्यक्तियों की मौतों की निष्पक्ष जांच एवं पीड़ित व्यक्तियों को सिटी हॉस्पिटल प्रबंधन एवं दोषियों से पांच-पांच लाख रूपये की राशि वसूल करके मुआवजा के रूप में प्रदान की जाये एवं दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाये।’’

Related posts

डेढ़ साल बाद मध्यप्रदेश में होगी जन सुनवाई की शुरूआत

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस विधायक पर दर्ज हुई FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी : बड़ी खबर पत्रकार व रंगकर्मियों के साथ हुई घटना पर सीधी कोतवाली TI संस्पेंड और सब इन्स्पेक्ट लाइन अटैच

MP SIDHI NEWS TEAM

4 comments

मध्य प्रदेश :रेमडेसिवीर की कालाबाजारी में आया कैबिनेट मंत्री की पत्नी के ड्राइवर का नाम, कांग्रे May 20, 2021 at 3:07 pm

[…] 👉👉👉 ये भी पढ़ें विधायक को ही लगा दिया नकली रेमडेसिविर …. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!