
सिंगरौली : कोरोना संक्रमण के इस दौर में झोलाछाप डॉक्टरों का व्यापार खूब फलफूल रहा है। कोरोना संक्रमण के इस भयावह दौर पर झोलाछाप डॉक्टरों की बल्ले-बल्ले है, झोलाछाप डॉक्टर अपने फायदे को ध्यान में रखते हुए मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सिंगरौली जिले के जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा इस समय एक्शन के मोड़ पर हैं। उनके द्वारा जहां क्षेत्रों में कोरोना को लेकर लगातार भ्रमण कर शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वही कोरोना से बचने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देश में एसडीएम माडा सम्पदा सर्राफके द्वारा मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध क्लीनिक पर छापामार कार्यवाही की गई व दुकान को सील कर दिया गया है।

कोरोना संभावित लक्षण वाले रोगियों का हो रहा था इलाज
आपको बता दें कि बी.आर. पैथोलॉजी के संचालक मनोज जायसवाल, डॉक्टर अमीनुद्दीन अंसारी, नरसिंह कुशवाहा एवं मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक का संचालन कर रहा मेडिकल स्टोर संचालक प्रताप मेडिकल स्टोर के द्वारा लोगों का उपचार किया जा रहा था। मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे क्लीनिक में सर्दी खांसी बुखार से पीड़ित जो कि कोरोना संभावित लक्षण है मरीजों का इलाज चल रहा था। उनको इंजेक्शन लगाए जा रहे थे बिना किसी भी प्रकार की जांच या संसाधन के लोगों का उपचार किया जा रहा था तो सावन की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था सूचना प्राप्त के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम मारा अपने दल बल के साथ छापेमारी की कार्यवाही करती हुई क्लीनिक व मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
उक्त कार्यवाही के दौरान प्रभारी तहसीलदार सुमित गुप्ता, थाना प्रभारी माडा रावेंद्र द्विवेदी उपस्थित रहे।

3 comments
[…] 👉👉👉 मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहे क्लीनि…. […]
[…] 👉👉👉 मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहे क्लीनि…. […]
[…] 👉👉👉 मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहे क्लीनि…. […]