29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

किसानों को शिवराज सरकार की बड़ी राहत जारी रहेगी समर्थन मूल्य पर खरीदी,जो किसान छूट गये है, उनको एसएमएस जारी करें: प्रमुख सचिव खा़द्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये गये है कि जिले में समर्थन मूल्य पर गेहँ खरीदी जारी रखी जाए। प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री फैज अहमद किदवई ने सभी जिला कलेक्टर्स, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला पंजीयक और जिला प्रबंधक केंद्रीय सहकारी बैंक को निर्देश दिये है कि किसानों से खरीदी किसी भी स्थिति में बंद न की जाये।

👉👉👉 गरीबों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र,गरीबों के रुकने का सहारा बना आश्रय स्थल.

केवल वर्षा के कारण खरीदी अस्थाई रूप से स्थगित की गई है। उन्होंने बताया कि जो किसान छूट गये है या फिर 17 से 19 मई 2021 में उनको एसएमएस जारी करे गये थे। उन्हें पुनः खरीदी के एसएमएस जारी कर उपार्जन की कार्यवाही की जाए। इस जानकारी को प्रचारित-प्रसारित भी किया जाये, जिससे शेष रहे किसानों में कोई संशय की स्थिति न रहे। इंदौर एवं उज्जैन संभाग में उपार्जन समाप्त हो चुका है। शेष संभागों में उपार्जन के संबंध में खरीदी के निर्देश दिये गये है।

👉👉👉 प्रदेश में अब टाक्टे तूफान का कहर, सतना में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, 3 झुलसे.

उन्होंने सभी कलेक्टर्स को असामयिक वर्षा से समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूँ के बचाव की कार्यवाही भी करने को कहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में 20 मई से 27 मई 2021 में मौसम विभाग द्वारा जबलपुर, होशंगाबाद तथा इंदौर संभाग के दक्षिण जिलों को छोड़कर मौसम खुला रहने और प्रदेश में 27 मई से 3 जून तक मौसम खुला रहने का अनुमान दिया गया है और 4 जून 2021 से पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में प्री-मानसून की बारिश का अनुमान दिया गया है।

Related posts

नशे में युवक ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

एक साल पहले आज ही के दिन गिरी थी कमलनाथ सरकार, कांग्रेस निकालेगी तिंरगा यात्रा तो BJP जख्मों पर छिड़केगी नमक

VIKASH KUMAR DWIVEDI

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित 10 कांग्रेसी नेताओं पर एफ आई.आर.दर्ज हुई

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!