27.8 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेशमेरा विंध्य

भाजपा सांसद का चौंकाने वाला अंदाज:कोविड सेंटर के शौचालय को हाथों से किया साफ, वीडियो वायरल

रीवा: भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अकसर स्वच्छता को लेकर अपने क्रियाकलापों से चौंकाने वाले काम करते हैं। जनार्दन मिश्रा सादगी के साथ जीवन जीते हैं। वह लोगों की मदद के लिए हमेशा अपने क्षेत्र में तत्पर रहते हैं। कोरोना की पहली लहर के दौरान वह खुद से मास्क बनाकर लोगों में बांट रहे थे। साथ ही गत वर्ष लाकडाउन के दौरान तकरीबन एक माह तक केवल रोटी नमक खाकर लोगों से घर में रहने की अपील भी उन्होंने की थी। इसी कड़ी में एक बार फिर से सांसद जनार्दन मिश्रा चर्चा में हैं। दरअसल, सांसद जनार्दन मिश्रा कोविड सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने गंदा शौचालय देखा। गंदा शौचालय देखने के बाद उनसे रहा नहीं गया और वो खुद ब्रश ना मिलने पर हाथों में ग्लव्ज पहनकर शौचालय साफ करने लगे। जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीडियो बना लिया।

👉👉👉 मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहे क्लीनिक पर एसडीएम ने की छापामार कार्यवाही, दुकान को किया सील.

दरअसल, सोमवार को जनार्दन मिश्रा मऊगंज जनपद पंचायत क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई पंचायतों व कोविड सेंटरों का निरीक्षण किया। इसी कड़ी में वह कुंज बिहारी कोविड सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्हें लोगों शौचालय में गंदगी होने की शिकायत की। खुद मौके पर पहुंचे तो ऐसे लगा जैसे शौचालय में वर्षों से सफाई ही नहीं हुई थी। शिकायत के बाद सांसद ने ग्लव्ज पहनकर शौचालय साफ होने तक घिसाई करते रहे। जब शौचालय काला से सफेद दिखने गला, तो बताया कि ऐसे सफाई रखी जाती है।

👉👉👉 भिंड में ग्वालियर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ : ग्वालियर से कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा.

कहा जाता है​ कि जब तक शौचालय चकाचक नहीं हो गया। तब तक सांसद घिसाई में लगे रहे। हालांकि इस दौरान आसपास खड़े किसी भी अधिकारी की संवेदना नहीं जागी। बल्कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता पानी पहुंचाने में मदद की। इसी बीच सांसद के इस निराले अंदाज का किसी भाजपा कार्यकर्ता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

👉👉👉 सबरजीत मोखा के बाद अब पत्नी व मैनेजर गिरफ्तार,सहयोग न करने और साक्ष्य मिटाने का आरोप,बेटा अभी भी फरार.

हर व्यक्ति को साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर उन स्थानों पर जहां संक्रमित लोग रहते हैं । सफाई हमारी परंपरा रही है ।पीड़ित मानवता की सेवा करना हम सब भारतीयों का धर्म है, मैंने धर्म का निर्वहन किया है। इसके अलावा कुछ भी नहीं है। जनार्दन मिश्रा, सांसद रीवा

अक्सर चर्चा में रहते हैं सांसद

बता दें, स्वच्छता को लेकर सांसद मिश्रा चर्चाओं में रहे हैं। यहां तक कि राष्ट्रीय मीडिया में भी कई बार उनके स्वच्छता संबंधी अभियान को लेकर तारीफ हो चुकी है। इससे पहले कोरोना महामारी में उन्होंने घर-घर जाकर संक्रमितों का बाहर से हाल-चाल लेते भी देखे गए हैं। कोरोना की पहली लहर के दौरान उन्होंने कलेक्टर से कोविड वार्ड में सफाई करने की अनुमति भी मांगी थी। सफाई को लेकर उनके लगन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तारीफ कर चुके हैं।

Related posts

CBSE 12वीं रिजल्ट के बाद छात्रों के लिए चैलेंज: टॉपर्स बोले- मार्क्स हाई होने से कॉम्पिटिशन बढ़ेगा, अच्छे कॉलेज में एडमिशन में होगी परेशानी

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री फसल बीमा और राहत राशि मिलाकर किसानों की क्षतिग्रस्त फसल की करेगें भरपाई – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

करोड़पति निकला सहकारी बैंक का सुपरवाइजर, घर और होटल पर EOW ने मारा छापा

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!