29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 07 मार्च से 25 मार्च तक

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 से 25 मार्च के बीच होगा। 7 मार्च को राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाषण होगा। अभिभाषण पर चर्चा 9 और 10 मार्च को होगी, सत्र बुलाने को लेकर विधानसभा की तैयारियां जोरों पर है। इस दौरान मध्य प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश का इस बार का बजट भी किसानों, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ ही रोजगार पर केंद्रित होगा। मुख्यमंत्री ने बजट को तैयार करने के लिए मंत्रियों, विधायकों के साथ-साथ आम जनता और विशेषज्ञों से भी सुझाव आमंत्रित किए थे। बजट सत्र के दौरान 13 बैठकें होगी , वही 18 मार्च को होली और 22 मार्च को रंगपञ्चमी का अवकाश रहेगा, सत्र के दौरान अन्य शासकीय कार्य भी संपादित होंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल ….?

MP SIDHI NEWS TEAM

50 हजार रुपए में पड़ोसन ने दी पड़ोसी को मारने की सुपारी

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरों में दहल उठा गांव जब चली ताबड़तोड़ गोलियां…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!