27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingक्राइममध्यप्रदेश

भिंड में ग्वालियर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ : ग्वालियर से कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा

भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र पर नेशनल हाईवे पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। ग्वालियर जिले के डबरा से एसयूवी कार लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मेहगांव के निकट एक एनकाउंटर में दबोच लिया। इस मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे घायल हो गए। दोनों बदमाशों को ग्वालियर अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों बदमाश डबरा से एक ठेकेदार की XUV 500 कार लूट कर भाग रहे थे।ग्वालियर और भिंड पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

👉👉👉 सबरजीत मोखा के बाद अब पत्नी व मैनेजर गिरफ्तार,सहयोग न करने और साक्ष्य मिटाने का आरोप,बेटा अभी भी फरार.

जानकारी के अनुसार, थाटीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले बिन्नी पुत्र राकेश जाखोदिया निवासी नदी पार टाल और प्रशांत पुत्र धीरज जाट निवासी चितौरा हाल सिद्धेश्वर नगर ने डबरा से एसयूवी कार लूट ली। घटनाक्रम की जानकारी ग्वालियर महाराजपुरा क्षेत्र के क्राइम ब्रांच सीएसपी रवि भदौरिया को लगी,उन्होंने अपनी टीम के साथ बदमाशों का पीछा किया। बदमाश भिंड जिले की तरफ भाग रहे थे, इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम लगातार उनके पीछे लगी रही।

👉👉👉 कोरोना से सरकारी कर्मचारियों की हुई मौत तो परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देगी शिवराज सरकार.

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने भिंड एसपी मनोज सिंह से संपर्क किया ।इसके बाद जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। रात करीब 12:30 बजे मेहगांव थाना क्षेत्र के बहुआ गांव के आसपास मेहगांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम में बदमाश बिन्नी जाखोदिया और प्रशांत जाट की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने दोनों बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी क्राइम ब्रांच और मेहगांव पुलिस ने भी शॉर्ट एनकाउंटर किया। शॉर्ट एनकाउंटर में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। दोनों ही आरोपित हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। ग्वालियर और भिंड पुलिस अब इस बारे में और पड़ताल करने में जुट गई है। मेहगांव में क्राइम ब्रांच सब इंस्पेक्टर सतीश यादव की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

👉👉👉 इंदौर में पिकनिक मनाने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप,3 लड़कियों को ले गए थे 4 युवक, 2 लापता,पुलिस ने छह पर किया केस दर्ज.

बता दें कि बीती सोमवार–मंगलवार की रात को NH 44 अर्रु तिराहे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने डबरा निवासी ब्रजेश तिवारी से एक लग्जरी कार XUV लूट ले गए। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी जयराज कुबेर और सिटी थाना प्रभारी विनायक शुक्ला सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आसपास के सभी क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कार की तलाशी शुरू कर दी है।जिसके बाद उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई।

👉👉👉 रेमेडीसिवीर की कालाबाजारी के आरोपित को लेनेदेन कर छोडने के आरोप में क्राइम ब्रांच के दो सब इंस्पेक्टर निलंबित,एक संदिग्ध की जाँच जारी.

बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में कार लूट की वारदात को अंजाम दिया

इस पूरी घटना में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में कार लूट की वारदात को ठेकेदार के साथ अंजाम दिया। बताया जाता है कि सोमवार की रात जब सरकारी ठेकेदार बृजेश तिवारी ग्वालियर से पत्नी के साथ वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी बीच सड़क पर बदमाशों ने ठेकेदार की गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगाई। दोनों बदमाश फिल्मी स्टाइल से उतरते और एक बदमाश हवाई फायर किया। दूसरा ठेकेदार पर पिस्टल तान दी।दोनों बदमाश ठेकेदार व उसकी पत्नी को पिस्टल की नोक पर कवर करके कार लूट लिया।

👉👉👉 राहुल गांधी कहा- मुझे भी गिरफ्तार करो,मोदी जी, बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?

इस वारदात के दौरान बदमाश द्वारा फायर किए जाने और हमला किए जाने से ठेकेदार जख्मी हो गए। यह घटना को बदमाशों ने कुछ ही मिनट में अंजाम दिया था। इस वारदात में और भी बदमाश शामिल होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी।

Related posts

संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय में डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ

MP SIDHI NEWS TEAM

अचेत अवस्था में मिली महिला की मौत,परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत मलदेवा गांव में मिला नर कंकाल,इलाके में फैली सनसनी

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!