33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश :रेमडेसिवीर की कालाबाजारी में आया कैबिनेट मंत्री की पत्नी के ड्राइवर का नाम, कांग्रेस ने मांगा मंत्री का इस्तीफा

रेमडेसिविर की कालाबाजारी में प्रभारी मंत्री की पत्नी के ड्राइवर का नाम आने के बाद राजनीति गरमा गई है। इंदौर के सभी कांग्रेसी नेता ने एक सुर में मंत्री सिलावट पर हमला बोला है। मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा है कि ऐसे लोगों से जनता को बचाना चाहते हैं, तो मंत्री को तत्काल बर्खास्त करें। वहीं, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने तो मंत्री पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने तक की बात कह दी। वहीं, मंत्री सिलावट का कहना है कि मामले में मेरा कोई लेना-देना नहीं है। स्वास्थ्य अधिकारी पूर्णिमा गरड़िया के ड्राइवर पुनित अग्रवाल के पकड़े जाने के बाद मंत्री की पत्नी के ड्राइवर गोविंद राजपूत का नाम सामने आया। अग्रवाल को सोमवार को 4 हजार रुपए की कीमत का रेमडेसिवीर 15 हजार रुपए में बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था।

👉👉👉 ये भी पढ़ें दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित, विवाहिता को जबरन तेजाब पिलाकर लगा दी आग, पति समेत 6 पर केस दर्ज.

इंदौर के एसपी आशुतोष बागड़ी ने कहा कि पूछताछ के दौरान अग्रवाल ने अपना जुर्म कबूल किया कहा कि गोविंद राजपूत ने कालाबाजारी के लिए उसे इंजेक्शन उपलब्ध कराए थे। वे एक दूसरे को जानते हैं और एक ही ट्रैवल एजेंसी के लिए काम करते हैं, जो सरकारी दफ्तरों के लिए किराए पर कार और ड्राइवर उपलब्ध कराती है। 

👉👉👉 ये भी पढ़ें मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत,सरकार ने 140% खाद सब्सिडी बढ़ाई, 1200 रुपये में ही मिलेगी डीएपी की बोरी.

हालांकि, एसपी ने कहा, ”हम इस मामले की जांच कर रहे हैं, संभव है कि मंत्री से जुड़े एक व्यक्ति का नाम लेकर वह हमें भटकाना चाहता हो। राजपूत को हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे हैं और उसके खिलाफ सबूत भी जुटा रहे हैं।” इस बीच एक कॉन्स्टेबल और होम गार्ड जवान को लाइन अटैच किया गया है, क्योंकि अग्रवाल ने मीडिया के सामने राजपूत का नाम ले लिया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ”दोनों को ड्यूटी में कोताही के लिए अटैच किया गया है, क्योंकि उन्होंने एक आरोपी की सुरक्षा से समझौता किया।”

तुलसी सिलावट की पत्नी के ड्राइवर गोविंद राजपूत को पुलिस ने लिया हिरासत में

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले में इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी के ड्राइवर गोविंद राजपूत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। देर रात तक थाने में हुई पूछताछ गोविंद ने बताया कि ड्राइवर पुनीत अग्रवाल ही इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहा था। कुछ समय पहले गोविंद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद से वह बहुत डरा हुआ था। उसने पुनीत से संपर्क किया, जहां उसने इंजेक्शन के लिए जब बात की गई तो उन्होंने 7000 में इंजेक्शन मिलना बताए थे। गोविंद ने इंजेक्शन खरीद लिए और कुछ दिनों बाद जब गोविंद अपनी आरटी पीसीआर रिपोर्ट टेस्ट कराए। तो वह रिपोर्ट निगेटिव उसके बाद उसने वह दोनों इंजेक्शन पुनीत को वापस लौटा दिए।

👉👉👉 ये भी पढ़ें मध्य प्रदेश के श्योपुर में किसानों ने नरेन्द्र सिंह तोमर के काफिले को रोका, दिखाए काले झंडे,कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की.

दोनों की मिली कॉल डिटेल

ब्लैक में रेमडेसिविर इंजेक्शन के आरोप के बाद जहां प्रदेश राजनीति पूरी तरह से गरमा गई थी। पुलिस ने देर रात गोविंद राजपूत को भी हिरासत में ले लिया और पुनीत और दोनों के बीच कब-कब बात हुई इस की कॉल डिटेल भी निकाली है। एसपी आशुतोष बागरी की माने तो पुनीत केस को गुमराह कर रहा है और उसने एक अन्य युवक बंटी से इंजेक्शन खरीदना बताए है। पुलिस अब बंटी नाम के युवक की तलाश कर रही है।

👉👉👉 ये भी पढ़ें जबलपुर में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल,युवती के भाई को किया मरणासन्न,पड़ोसी की हत्या,6 आरोपी गिरफ्तार.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह गंभीर आरोप है। मंत्री जी के घर से रेमडेसिविर इंजेक्शन बिक रहा हो और उसमें वे शामिल ना हों, क्या यह संभव है? शिवराज जी यदि बकौल उनके “नर पिशाचों” से जनता को बचाना चाहते हैं, तो मंत्री जी को बर्खास्त करें। अन्यथा यही माना जाएगा कि स्वयं शिवराज जी धंधे में शामिल हैं। विधायक संजय शुक्ला को मैं बधाई देता हूं, जिन्होंने तुलसी सिलावट मंत्री जी की चोरी पकड़ी।

मंत्री तुलसी सिलावट पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए -पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा मंत्री तुलसी सिलावट पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। सिलावट पर पहले भी आरोप लग चुके हैं, इसलिए मुख्यमंत्री को चाहिए कि उन्हें इंदौर के प्रभारी पद से हटा देना चाहिए। रेमडेसिविर बेचने का उनके परिवार पर आरोप लग रहे हैं। सिलावट पर लगे आरोपों की यदि जांच की गई, तो वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं। देश में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री का बयान नहीं आ रहा है। देश में हुई मौतों के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए।

👉👉👉 ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की : कहा एग्रेसिव स्ट्रेटेजी अपनाकर कोरोना को समाप्त करें,मोबाइल टेस्टिंग यूनिट करें चालू.

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा यह इंदौर के लिए शर्म की बात है। 10-12 दिन पहले मैंने आरोप लगाया था, प्रभारी मंत्री के परिवार द्वारा इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं। विजय नगर चौराहे से पुनीत अग्रवाल पकड़ाया है। उसने बताया कि तुलसी सिलावट की पत्नी के ड्राइवर के साथ वे गाड़ी चलाते हैं। वह लगातार उसी से इंजेक्शन लेकर बेच रहा है। इससे प्रूफ होता है कि इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं। मैंने जाे दावा किया था वह पुख्ता हाे गया। सीएम काे तत्काल मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए। रेमडेसिविर बेचते पाए जाने वाले पर तत्काल आरोपी पर रासुका की कार्रवाई हो।

इंदौर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा, ”तुलसी सिलावट को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हुए इंजेक्शन की कालाबाजारी के लिए चालक का इस्तेमाल किया। मामले की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।”यादव ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मामले को छुपा रही है। उन्होंने कहा, ”पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की क्योंकि मामले को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। अग्रवाल ने गोविंद राजपूत का सार्वजनिक तौर पर नाम लिया, जिससे इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ।”

👉👉👉 ये भी पढ़ें विधायक को ही लगा दिया नकली रेमडेसिविर : मैं नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन आपूर्ति का भुक्तभोगी, प्रत्यक्षदर्शी एवं पीड़ित हूं : जालम सिंह पटेल भाजपा विधायक.

गोविंद ट्रेवल एजेंसी का ड्राइवर है, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है-मंत्री सिलावट

मामले में मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि ड्राइवर निजी ट्रेवल एजेंसी का है। उसने कहां से इंजेक्शन लिए इसकी जांच होना चाहिए। जो दोषी है उस पर विधिवत कार्रवाई भी होना चाहिए। मंत्री सिलावट का कहना है कि गोविंद ट्रेवल एजेंसी का ड्राइवर है, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उसने ये इंजेक्शन कहां से लिए ये जांच का विषय है। पुलिस निष्पक्षता से जांच कर कार्रवाई करे। कानून अपना काम करेगी। जल्द ही सब पता चला जाएगा कि आखिर इंजेक्शन उसे कहां से मिले थे।

Related posts

आज से चेक होंगी 10वीं-12वीं की कॉपियां, ये रहेंगे नियम

MP SIDHI NEWS TEAM

सांसद बैठक : साध्वी प्रज्ञा की मौजूदगी में नड्डा ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, सिंधिया ने लूटा ‘मजमा’

MP SIDHI NEWS TEAM

अधिकारी-कर्मचारियों की गरिमा और सम्मान राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!