33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

गोवाः रेप आरोपी तरुण तेजपाल की सुनवाई टली, 21 मई को आ सकता है फैसला, कोर्ट में आगे बढ़ाई तारीख

तहलका के पूर्व मुख्य संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में गोवा की एक अदालत आज यानी बुधवार को फैसला सुनाने वाली थी, जिसे टाल दिया गया है। अब इस मामले में 21 मई को फैसला आ सकता है। पूर्व प्रधान संपादक 2013 में गोवा के एक लक्जरी होटल की लिफ्ट के भीतर महिला साथी का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी हैं।

अतिरिक्त जिला अदालत 27 अप्रैल को फैसला सुनाने वाली थी लेकिन न्यायाधीश क्षमा जोशी ने फैसला 12 मई तक स्थगित कर दिया था। 12 मई को फैसला एक बार फिर 19 मई के लिए टाल दिया गया था। अदालत ने पूर्व में कहा था कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते स्टाफ की कमी के कारण स्थगन किया गया था।

👉👉👉 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की : कहा एग्रेसिव स्ट्रेटेजी अपनाकर कोरोना को समाप्त करें,मोबाइल टेस्टिंग यूनिट करें चालू.

गोवा पुलिस ने नवंबर 2013 में तेजपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। तेजपाल मई 2014 से जमानत पर बाहर हैं। गोवा अपराध शाखा ने तेजपाल के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 342 (गलत तरीके से रोकना), 342 (गलत मंशा से कैद करना), 354 (गरिमा भंग करने की मंशा से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना), 354-ए (यौन उत्पीड़न), 376 (2) (महिला पर अधिकार की स्थिति रखने वाले व्यक्ति द्वारा बलात्कार) और 376 (2) (के) (नियंत्रण कर सकने की स्थिति वाले व्यक्ति द्वारा बलात्कार) के तहत मुकदमा चला।

👉👉👉 विधायक को ही लगा दिया नकली रेमडेसिविर : मैं नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन आपूर्ति का भुक्तभोगी, प्रत्यक्षदर्शी एवं पीड़ित हूं : जालम सिंह पटेल भाजपा विधायक.

तेजपाल ने इससे पहले बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर अपने ऊपर आरोप तय किए जाने पर रोक लगाने का अनुरोध किया था लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।

Related posts

शोले के रहीम चाचा जैसी हो गई है कांग्रेस- दुर्गा दास उईके सांसद

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केस के बीच दोबारा लॉकडाउन की संभावना पर स्वास्थ्य मंत्री ने स्थिति स्पष्ट की

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!