27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

लड़के वालों का दहेज लालच : सगाई और शादी की तारीख तय होने के बाद लड़के वालों ने दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता

ग्वालियर I तमाम कानूनों के बाद भी दहेज जैसी कुरीतियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एमपी के ग्वालियर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें सगाई और गोद भराई की रस्में होने के बाद लड़के वालों ने दहेज के लालच में शादी तोड़ दी। बताया जा रहा है कि दहेज के लिए लड़के का परिवार पिछले 45 दिनों के अंदर दो बार शादियां तोड़ चुका है।

👉👉👉 जिला व तहसील न्यायालयों में 10 जुलाई को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत

बताया जा रहा है कि 18 जुलाई को शादी की तारीख तय थी। युवती की सगाई तय हो गई और गोद भराई भी हो गई थी। इस बीच लड़के के परिवार वालों ने एक मध्यस्थ के जरिए लड़की के घर खबर भेजी कि उन्हें शादी से पहले 11 लाख रुपए, एक बुलेट और 3 लाख का सामान चाहिए, तभी शादी होगी। जब लड़की के पिता ने हाथ जोड़कर कहा कि वह बेहद गरीब है। इन मांगों को पूरा नहीं कर सकता तो वर पक्ष ने शादी को तोड़ दिया। घटना के बाद वर पक्ष के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

👉👉👉 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्यों से की चर्चा,प्रदेश में 21 जून से प्रारंभ होगा वैक्सीनेशन का महा अभियान,सात हजार टीकाकरण केंद्रों पर तैनात होंगे प्रेरक

इधर, वर पक्ष के लालची व्यवहार को देखकर युवती ने भी शादी से इनकार कर दिया है। उसने कहा है कि इस तरह के लालची लोगों के यहां उसे शादी नहीं करनी है। दूसरी ओर, लड़के का कहना है कि इसमें उसका कोई दोष नहीं है। वह शादी के लिए भी तैयार है, बशर्ते कोई उसके पापा को मना ले।

👉👉👉 कोरोना के साथ सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का होगा क्रियान्वयनः- सी0एम0एच0ओ0

मुरैना के अम्बाह में रहने वाले राजेश सिंह परमार ने अपनी बेटी का रिश्ता मई 2021 में ग्वालियर के डीडी नगर निवासी राजकुमार सिंह भदौरिया के बेटे विकास से तय किया था। बेटे को उन्होंने बिजली विभाग में बतौर अकाउंटेंट पदस्थ बताया था। रिश्ता तय होने के बाद 18 जुलाई को शादी की तारीख भी तय हो गई। उसके बाद विकास के परिवार की ओर से 6 लाख रुपए, एक्टिवा और 2 लाख रुपये का सामान मांगा गया था। राजेश ने यह मांग मान ली थी।

👉👉👉 प्रशांत किशोर की आवाज निकाल कांग्रेस नेताओं से टिकट दिलाने का वादा कर लूटा करोड़ों रुपए

1 जून को अनलॉक होने के साथ ही लड़की के पिता ने टीका चढ़ाया। डीडी नगर में वह टीका चढ़ाने आए और 2.5 लाख रुपए नकद के साथ लड़के के परिवार के लोगों के लिए गिफ्ट, कपड़े और अन्य सामान दिए। इसके बाद 5 जून को होटल स्वीट्स एंड साल्ट में गोद भराई की रस्म हुई। उसका भी पूरा खर्च लड़की के परिवार ने ही दिया।

👉👉👉 नशे के खिलाफ सिमरिया पुलिस चौकी की बड़ी कार्यवाही : अवैध नशीली कफ सिरप का परिवहन व विक्रय करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

इसके बाद 8 जून को लड़के के पिता राजकुमार भदौरिया ने रिश्ता कराने वाले मध्यस्थ धर्मेन्द्र तोमर को भेजा। उनके पास एक लिस्ट थी, जो होने वाले दूल्हे के पिता ने भेजी थी। इसमें दहेज की नई फरमाइश थी। इसमें 11 लाख रुपये नकद, 3 लाख रुपये का सामान और एक बुलेट की मांग की गई थी। दहेज की नई मांग आने पर लड़की के पिता लड़के के घर गए। उसके माता-पिता से बात कर मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इस पर लड़के के पिता आक्रोश में आ गए और कहा कि गरीबों के परिवार में रिश्ता करना ही नहीं। उन्होंने 1 लाख 9 हजार रुपये वापस कर दिए और रिश्ता तोड़ दिया।

👉👉👉 शिक्षक और कर्मचारियों का स्कूल आना अनिवार्य. स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश किया जारी

इधर, राजेश का कहना है कि उन्होंने शादी के लिए हलवाई, गार्डन, बैंड आदि की बुकिंग कर ली थी। टीका में ढाई लाख नकद किया था। वे अब तक करीब करीब 5 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। है। राजेश ने बताया कि उनकी बेटी बहुत शांत स्वभाव की है। उसे जब इन बातों का पता चला तो उसने पिता से कहा कि इन लालचियों के घर किसी भी हाल में नहीं भेजना। इसके बाद लड़की पक्ष ने भी रिश्ते को तोड़ने का फैसला कर लिया और महाराजपुरा थाने में दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया।

Related posts

जबलपुर से विभिन्न रूटों पर संचालित रीवा इंटरसिटी सहित 6 स्पेशल ट्रेनों का संचालन निरस्त

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा से रानी कमलापति साप्ताहिक ट्रेन को विस अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, प्रत्येक श​निवार को जाएगी भोपाल

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला, विकासखंड व ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से वी.सी. के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से बचाव के लिए विचार किया साझा

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!