29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्यों से की चर्चा,प्रदेश में 21 जून से प्रारंभ होगा वैक्सीनेशन का महा अभियान,सात हजार टीकाकरण केंद्रों पर तैनात होंगे प्रेरक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 के टीकाकरण के संबंध में जिला, विकासखण्ड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि मप्र का पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.1 प्रतिशत रह गया है। टेस्ट हम रोज कर रहे हैं। आज 73 हजार टेस्ट हुए उनमें 145 पॉजिटिव केस आए हैं। साढ़े 98 प्रतिशत से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब लगभग सभी जिलों में केस की संख्या कम हो गई है।

👉👉👉 रतलाम होमगार्ड ऑफिस में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,रिश्वत लेते बड़े बाबू को किया गिरफ्तार

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में सांसद रीती पाठक, कलेक्ट्रेट रवींद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, सीईओ जिला पंचायत आर के शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. बी एल मिश्रा सहित समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, सुरेश सिंह , कमल कामदार, पुष्पराज सिंह उपस्थित रहे।

👉👉👉 शिक्षक और कर्मचारियों का स्कूल आना अनिवार्य. स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश किया जारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब कुछ स्थानों में लापरवाही दिखने लगी है। लोग मास्क हटाने लगे हैं और दूरी का पालन नहीं हो रहा है। हमको सावधान रहना ही होगा। मुख्यमंत्री ने गांव तथा वार्ड की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों से अपील की है कि वे अपने कार्य निरंतर जारी रखे। हमें कोविड संक्रमण को रोकने के अनुकूल व्यवहार करना है। कोरोना गाइडलाइन का पालन दुकानदार, ग्राहक भी करें। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी को लोगों को एजुकेट करने का काम करना ही पड़ेगा। देश में इस वक्त वैक्सीनेशन का दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चल रहा है।

👉👉👉 6 दिन दिल्ली में रहे सचिन लेकिन प्रियंका-राहुल ने नहीं दिया मिलने का समय,बिना मिले जयपुर लौटे पायलट

मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को प्रातः 10 बजे से वैक्सीनेशन का काम एक अभियान के रूप में प्रारंभ होगा। 7 हजार वैक्सीनेशन सेंटर बनाएंगे। कलेक्टर्स कॉर्डिनेट करेंगे। जिले में वैक्सीनेशन के सेंटर तय हो जाएंगे। हमको वैक्सीन के मोटीवेटर चाहिए जो मोटीवेट करने का काम करेंगे। वे सांसद, विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग, धर्मगुरू, डॉक्टर्स, प्रोफेसर्स अलग-अलग स्तर पर काम करने वाले जिनकी समाज में प्रतिष्ठा है। वे साहित्यकार, लेखक भी हो सकते हैं। जो प्रेरणा दे सकते हैं उनके नाम तय किए जाएंगे। वैक्सीनेशन सेंटर ले जाने का कार्य क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप इसकी तैयारी करेगा। गांव में अगर बुजुर्ग है तो उसे लाने की व्यवस्था करें। डोजेज व्यर्थ नहीं जाना चाहिए ये जिंदगी के डोज है। सबको वैक्सीन फ्री वैक्सीन। प्रचार खूब होगा, आप भी प्रचार करें। दूसरों की जिंदगी बचने की प्रेरणा देने का काम है।

Related posts

स्वर्णिम एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जुटी मोदी सरकार, गौरव पूर्ण 7 वर्ष- जयभान पवैया

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले के 1036 बूथों पर उत्सव के रूप में आयोजित हुई मन की बात, शामिल हुए प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी 

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी : रेत से भरा हाईवा अनियंत्रित होकर पलटा, रेत के ऊपर बैठीं 6 से 7 महिलाएं उछलकर जमीन में गिरीं

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!