25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सिंधिया ने लिखा SAHARA के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गृह मंत्री को पत्र

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मुरैना जिले में चिटफंड कंपनी सहारा के द्वारा पीड़ित हो रहे हजारों लोगों के दर्द को बयां करते हुए कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह गृहमंत्री से किया है।

दरअसल, पिछले महीने 12 मार्च को सिंधिया मुरैना जिले के दौरे पर थे और इस दौरान बीजेपी के जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों सहारा पीड़ित लोगों ने सिंधिया से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन (Memorandum of appeal) सौंपा था। ज्ञापन में लिखा गया था कि कैलारस, जोरा और सबलगढ़ के लगभग 2500 से ज्यादा निवेशकों ने सहारा इंडिया की विभिन्न स्कीमों में निवेश किया था और परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद कंपनी ने अच्छे खासे ब्याज का लालच देकर निवेश कराया था। लेकिन अवधि पूरी हो चुकी है और कंपनी पैसा वापस नहीं लौटा रही है। सिंधिया ने गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को लिखे पत्र में राजेंद्र शुक्ला के साथ आए लोगों के द्वारा दिए गए ज्ञापन का उल्लेख किया है और वह पत्र भी गृह मंत्री को भेजा है। सिंधिया ने लिखा है कि “मैं अनुग्रहित होऊंगा, यदि उक्त संदर्भ में नियमानुसार कार्रवाई करेंगे और साथ ही की गई कार्यवाही से मुझे व आवेदक को अवगत कराएंगे।”

दरअसल, अकेले मुरैना जिले की ही बात करें तो सैकड़ों निवेशकों द्वारा कराई गई आधा दर्जन FIR सहारा के मालिक के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज है। एसपी आशुतोष बागरी ने सहारा संबंधी मामलों के लिए एक एसआईटी का भी गठन किया है, लेकिन इसके बाद भी अभी तक पुलिस कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं कर पाई है और कंपनी के कर्ताधर्ता खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसे में अब लोगों को उम्मीद है कि सिंधिया के पत्र पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा प्रभावी कार्रवाई करेंगे और उन्हें उनका पैसा वापस मिल पाएगा।

Related posts

क्या कमलनाथ होंगे कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष ? कमलनाथ ने दिल्ली में सोनिया गांधी से की मुलाकात

MP SIDHI NEWS TEAM

रोजगार मेले का आयोजन 17 अगस्त को संजय गांधी महाविद्यालय में

MP SIDHI NEWS TEAM

मनचलों को युवती ने चप्पल से पीटा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!