23.3 C
Madhya Pradesh
October 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

शिक्षक और कर्मचारियों का स्कूल आना अनिवार्य. स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश किया जारी

मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना संक्रमण के स्थिति नियंत्रण में आने के बाद मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है जारी आदेश के अनुसार शिक्षक और कर्मचारियों को शत प्रतिशत उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है।

👉👉👉 रतलाम होमगार्ड ऑफिस में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,रिश्वत लेते बड़े बाबू को किया गिरफ्तार

दरअसल इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि अभी बच्चों को स्कूल आने की इजाजत नहीं होगी। उनकी कक्षा में ऑनलाइन तरीके से ही संचालित होगी लेकिन सभी शिक्षक और कर्मचारी का स्कूल आना अनिवार्य होगा।वहीं आदेश में यह भी कहा गया है कि कोरोना कमी को देखते हुए प्रतिबंधों से राहत दी जा रही है। इस संबंध में नए दिशा निर्देश सभी जिलों को भेजे गए हैं। इस दौरान राज्य में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होगी।

👉👉👉 6 दिन दिल्ली में रहे सचिन लेकिन प्रियंका-राहुल ने नहीं दिया मिलने का समय,बिना मिले जयपुर लौटे पायलट

प्रदेश में सभी सरकारी स्कूलों में 30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। इस दौरान प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षक और कर्मचारी का आना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी स्कूल में नियमित कक्षा संचालित नहीं होगी लेकिन ऑनलाइन कक्षा नियमित रूप से संचालित होती रहेगी। एमपी के स्कूलों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक उपस्थिति शत-प्रतिशत अनिवार्य की गई है। वहीं नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया के लिए निजी स्कूल से निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे।

Related posts

पूर्व मंत्री के घर पर महिला मित्र ने की खुदकुशी,सुसाइड नोट में लिखा- तुम गुस्से में बहुत तेज हो,अब सहन नहीं होता,महिला ने खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, वरिष्ठ नेता में असंतोष

MP SIDHI NEWS TEAM

चुरहट की सड़क बनती देख घबराई हुई है भाजपा- कांग्रेस

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!