
सीधी ।पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व एसडीओपी
चुरहट आशुतोष द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में चुरहट पुलिस ने नशीली कफ सिरप को विक्रय करने वाले आरोपी को
गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया है।
👉👉👉 भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण ने आगामी कार्यक्रमों के नियुक्त किए प्रभारी
दिनांक 16, 6, 21 शाम 5 बजे को चौकी प्रभारी सेमरिया उपनिरिक्षक संतोष त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मिर्चवार मे राजाराम यादव पिता हिन्छलाल यादव निवासी मिर्चवार का अपने पास प्रतिबंधित कोरेक्स रखा है और बिक्री कर रहा है इस सूचना को थाना प्रभारी चुरहट तथा एसडीओपी चुरहट को बताया गया जिन के निर्देशन में टीम गठित की गई जिनमें एसआई संतोष त्रिपाठी अन्य स्टाफ को मौके पर तसदीक हेतु भेजा गया जहां पर संदेही राजाराम यादव के घर पर दबिश दी गई एवं उसके कब्जे से कुल 33 सीसी ऑनर एक्स कफ सिरप की अवैध रूप से बिक्री करते पाया गया जिसके विरुद्ध जिसके विरुद्ध धारा 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम 1950 के अंतर्गत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।
👉👉👉 रतलाम होमगार्ड ऑफिस में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,रिश्वत लेते बड़े बाबू को किया गिरफ्तार
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक के एस बघेल थाना प्रभारी चुरहट एवं चौकी प्रभारी सेमरिया उनि संतोष त्रिपाठी सहायक
उपनिरीक्षक एल के अहिरवार प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह बागरी का विशेष योगदान रहा।

3 comments
[…] 👉👉👉 नशे के खिलाफ सिमरिया पुलिस चौकी की बड़… […]
[…] 👉👉👉 नशे के खिलाफ सिमरिया पुलिस चौकी की बड़… […]
[…] 👉👉👉 नशे के खिलाफ सिमरिया पुलिस चौकी की बड़… […]