29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

खुरई में बस में चढ़ते समय चढ़ा दी बस, किसी को पता ना चलने पाए इसलिए शव को बस में रख इंदौर ले आया चालक

बस में चढ़ते समय एक यात्री स्कीम 78 निवासी हीरालाल पुत्र धनसिंह साहू को बस से कुचल दिया। किसी को पता न चले इसलिए यात्री के शव को बस में रखा और इंदौर तक लेकर आ गए। उत्तर प्रदेश के महरौनी से इंदौर आ रही बस रास्ते में ।रात करीब ढाई बजे बस जिला सागर की तहसील खुरई स्थित एक ढाबे पर रुकी थी। वे बस में चढ़ने के लिए आ रहे थे कि चालक ने बस अचानक पीछे ले ली, बस का पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया और उनकी मौत हो गई।

लड़के वालों का दहेज लालच : सगाई और शादी की तारीख तय होने के बाद लड़के वालों ने दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता

ड्राइवर और कंडक्टर ने शव बस में रखा और इंदौर ले आए। रास्ते में सभी यात्रियों को उतारा और रिंग रोड पर बस दूसरे ड्रायवर के हवाले कर दी और दोनों आरोपित चालक व कंडक्टर भाग गए। बस में बैठे एक परिचित हीरालाल की पहचान के थे, उन्होंने स्वजनों को सूचना दी। बस रिंग रोड पहुंची तो परिवार के लोगों ने बस को कब्जे में लिया ।हीरालाल के भतीजे धर्मेन्द्र ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि उनके चाचा को बस ने कुचल दिया है। यहां स्वजनों ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यहां पुलिस को शिकायत की और केस दर्ज कराया। सूचना मिलने पर वे भी इंदौर आ गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर, शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

नशे के खिलाफ सिमरिया पुलिस चौकी की बड़ी कार्यवाही : अवैध नशीली कफ सिरप का परिवहन व विक्रय करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

बस के चालक उनका शव लेकर इंदौर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही सभी रिंग रोड पहुंचे और यहां हीरालाल के भतीजे व अन्य स्वजन मौके पर पहुंचे और बस सीधे लसूड़िया थाने ले पहुंचे।धर्मेन्द्र ने बताया कि उनका पुश्तैनी घर महरौनी में है। इंदौर में वे 8 साल से स्कीम 78 में रह रहे हैं और सब्जी का कारोबार करते हैं। भतीजे धर्मेन्द्र ने बताया कि हीरालाल का पत्नी और एक बच्चा है, जो भोपाल में रहते हैं। वे बुधवार शाम को 8:30 बजे वाली शिव शक्ति बस सर्विस की बस क्रमांक यूपी 94 टी 4697 में बैठे थे। रात करीब ढाई बजे बस जिला सागर की तहसील खुरई स्थित एक ढाबे पर रुकी थी। वे बस में चढ़ने के लिए आ रहे थे कि चालक ने बस अचानक पीछे ले ली, बस का पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया और उनकी मौत हो गई।

प्रशांत किशोर की आवाज निकाल कांग्रेस नेताओं से टिकट दिलाने का वादा कर लूटा करोड़ों रुपए

Related posts

भाजपा मोर्चों के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोषित, दी गई बधाइयाँ, जताया आभार

MP SIDHI NEWS TEAM

संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

आज 5533 नए कोरोना पॉजिटिव, इन जिलों में ज्यादा केस

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

मध्यप्रदेश: भ्रष्टाचार को लेकर आईएएस अधिकारी की चैट हुई लीक, मिला नोटिस - MP Sidhi News June 18, 2021 at 5:36 am

[…] 👉👉👉 खुरई में बस में चढ़ते समय चढ़ा दी बस, कि… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!