
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक घूसखोरी का एक मामला सामने आए है। जहां अवैध देसी शराब बनाने के लिए छूट देने के लिए खुद आबकारी विभाग का कांस्टेबल घूस ले रहा है. मामले में एक्साइज इंस्पेक्टर भी शामिल है। जिसके बाद दोनों के खिलाफ एक्शन लिया गया है।
खबरें और भी 👉👉👉 लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को चाचा ने किया पार्टी से बाहर‚ खुद बने संसदीय दल के नेता
मामला सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र का है। वीडियो में घूस देने वाली लड़की साफ कह रही है कि अभी घर में कोई नहीं है। मेरे पास केवल 3 हजार है। इस पर आबकारी निरीक्षक नीलिमा मार्को पैसा कांस्टेबल को देने का इशारा करते हुए आगे बढ़ जाती है। इसी बीच कांस्टेबल रामनरेश साहू घूस की रकम जेब में डालते हुए लड़की के घर की तरफ बढ़ता है। कांस्टेबल ने 3 हजार की रिश्वत लेकर अवैध देसी शराब बनाने की छूट दे दी। इस पूरी घटना का विडियो भी वायरल हो रहा है।
खबरें और भी 👉👉👉 रेत माफिया का पीछा करते वन विभाग की फायरिंग में युवक की हुई मौत,9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पूरे मामले में शर्मनाक पहलू यह है कि आरक्षक गेट के पास खड़े मासूम बच्चे से कांस्टेबल ने और दारू बनाने को कहा। इससे साफ जाहिर है कि जिलेभर में आबकारी विभाग के संरक्षण में कच्ची और जहरीली शराब परोसी जा रही है।अभियान अवैध शराब रोकना, यहां चल रहा वसूली अभियान
खबरें और भी 👉👉👉 संकट अभी टला नहीं है , रखें सतर्कता और सावधानी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
5 महीने पुराना है मामला
इसी बीच कांस्टेबल रामनरेश साहू घूस की रकम जेब में डालते हुए लड़की के घर की तरफ बढ़ता है. यही नहीं घूस लेते ही कांस्टेबल बोला कि अब चिंता की कोई बात नहीं, खूब दारू बना सकते हैं।कांस्टेबल ने घर में मौजूद एक बच्चे से दारू बनाने को कहा। हालांकि मामला 5 महीने पुराना बताया जा रहा है लेकिन हाल ही में इसके वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाही की गई।
आबकारी विभाग के ADO का भाई है कांस्टेबल
सिंगरौली के जिला बनने के बाद 12 साल से आबकारी विभाग में ADO आरएल साहू तैनाात हैं।और कांस्टेबल रामनरेश साहू इनका भाई है। मामले सामने के बाद रीवा संभागायुक्त अनिल सुचारी ने कलेक्टर राजीव रंजन मीणा से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आबकारी DEO आरएन व्यास से सवाल जबाव किए। रात तक कलेक्टर के आदेश पर आबकारी कांस्टेबल रामनरेश साहू को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आबकारी इंस्पेक्टर नीलिमा मार्को को कार्यालय अटैच कर विभागीय जांच की जा रही है।

3 comments
[…] […]
[…] […]
[…] […]